चार साल की बच्चे की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, पकड़ा गया आरोपी नाबालिग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 23 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक चार के बच्चे की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी, आरोपी मात्र 11 साल का है। बच्चे की लाश देर रात छाड़ियों में मिली। पुलिस ने खबर मिलते ही आरोपी की छानबीन शुरू कर दी और डॉग स्क्वॉयड की मदद से आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया।

जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि ये सब उसने खुन्नस निकालने के लिए किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की तो उसने अंशू की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी नाबालिग पहले भी कई मामलों में बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है। हालांकि पुलिस उससे अभी और पूछताछ करेगी।

पुलिस के मुताबिक बच्चे के सिर पर चोट के निशान मिले और शव के पास ही खून से सनी ईंट भी पुलिस ने बरामद की। इस दौरान पुलिस के साथ आए डॉग बाघा को बच्चे के कपड़े सुंघाए और सभी डॉग बस्ती की तरफ जाने लगे। इस दौरान एक घर में मौजूद 11 साल के बच्चे को देखकर भौंकने लगा, जैसे ही पुलिस ने ढील छोड़ा, बाघा ने नाबालिग पर झपट्टा मार दिया। इसके बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत मे ले लिया।

बस्ती के लोग करने लगे आरोपी के परिवार को भगाने की मांग
घटना का पता और आरोपी का पता चलने के बाद बस्ती वालों का गुस्सा भड़क गया है। उन्होंने सड़क पर चक्का जाम कर दिया है। लोग आरोपी के परिवार को बस्ती से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनका बच्चा आदतन अपराधी है। हमेशा चोरी और अन्य कामों में पकड़ा जाता था, लेकिन नहीं पता था कि वह इतने छोटे बच्चे की हत्या भी कर देगा। आरोपी और उसके परिवार से पूरी बस्ती को खतरा है। फिलहाल सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर है।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में घायल रेलवे पुलिस के ASI की मौत, PM मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 23 अप्रैल 2022। आतंकियों के हमले में घायल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की शनिवार को श्रीनगर के अस्पताल में मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दहशतगर्दों ने सोमवार को दक्षिण-कश्मीर के पुलवामा जिले में काकपुरा में आरपीएफ के दो […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान