जम्मू-कश्मीर: आतंकी हमले में घायल रेलवे पुलिस के ASI की मौत, PM मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 23 अप्रैल 2022। आतंकियों के हमले में घायल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) की शनिवार को श्रीनगर के अस्पताल में मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दहशतगर्दों ने सोमवार को दक्षिण-कश्मीर के पुलवामा जिले में काकपुरा में आरपीएफ के दो कर्मियों पर गोली चलाी थी, जिसमें हेड कांस्टेबल सुरिंदर कुमार की तभी मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि एएसआई देवराज ने शनिवार सुबह एसएमएचएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को जम्मू-कश्मीर के पल्ली दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री कल ‘पंचायती राज दिवस’ पर देश भर की पंचायतों को संबोधित करने वाले हैं। हर साल 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री जम्मू और कश्मीर के 30,000 से अधिक पंचायती राज संस्थान (PRI) सदस्यों सहित एक सभा को संबोधित करेंगे, जबकि देश भर के पीआरआई प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए वर्चुअल रूप से जुड़े रहेंगे।

पंचायती राज दिवस समारोह के लिए पल्ली को चुना गया
पल्ली पंचायत जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में है। तारीख- 24 अप्रैल, 1993 – संविधान (73 वां संशोधन) अधिनियम, 1992 के माध्यम से पंचायती राज के जरिए जमीनी स्तर पर सत्ता के विकेंद्रीकरण के इतिहास में अहम क्षण है, जो उस दिन से लागू हुआ था। जम्मू में पंचायत पल्ली को इस साल पंचायती राज दिवस समारोह के लिए चुना गया है। 

किसानों, सरपंचों और ग्राम प्रधानों को उनकी आय और उनकी उपज में सुधार करने में सक्षम बनाने के लिए नवीनतम नवाचारों को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। अहम इनोवेशन्स को प्रदर्शित करने की योजना है, जिनमें ग्रामीण विकास और किसानों के लिए भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी, पांच दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान के लिए ऐप, लैवेंडर की खेती, सेब के उत्पादन को बढ़ाने के लिए जैव प्रौद्योगिकी नवाचार शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

'अनेक' में आयुष्मान खुराना का अंडरकवर कॉप का अवतार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 23 अप्रैल 2022। आयुष्मान खुराना एक ऐसे एक्टर हैं जो अपनी फिल्मों के जरिए सामाजिक कलंक को तोड़ने और स्टीरियोटाइप ब्रेक करने के लिए जाने जाते हैं। अब उन्हें एक अंडरकवर कॉप के अवतार में देखा जाएगा। यह फिल्म अपकमिंग पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर अनेक हैं। […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'