मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र : छत्तीसगढ़ को जुलाई माह में कोविड वैक्सीन के एक करोड़ डोज उपलब्ध कराने का किया आग्रह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 29 जून 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ राज्य को जुलाई माह में कोरोना टीके की कम से कम एक करोड़ डोज उपलब्ध कराए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को यह भी अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में कोरोना वैक्सीन की मात्र 9,98,810 डोज शेष बची हैं जो केवल 3 दिन के लिए ही पर्याप्त हैं। राज्य द्वारा बार-बार माँग किए जाने पर भी छत्तीसगढ़ को पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ को कोरोना टीके उपलब्ध कराए जाने के संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को तत्काल निर्देशित करने का भी अनुरोध किया है। 

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को पत्र में भी अवगत कराया है कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के विरूद्ध टीकाकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। राज्य अब तक फंटलाइन वर्कर को 100 प्रतिशत प्रथम डोज तथा हेल्थ केयर वर्कर को 91 प्रतिशत प्रथम डोज लग चुकी है। इनमें से 71 प्रतिशत फंटलाइन वर्कर को और 70 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर को द्वितीय डोज भी लगायी जा चुकी है। राज्य में इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग में भी अब तक 80 प्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है। यद्यपि 18-44 वर्ष के आयु वर्ग का टीकाकरण 1 मई से ही प्रारम्भ हुआ है फिर भी दो माह से भी कम समय में राज्य में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 16 प्रतिशत नागरिकों को भी कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगायी जा चुकी है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन 3 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पत्र में यह भी लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में कोरोना वैक्सीन की मात्र 9,98,810 डोज शेष बची हैं जो केवल 3 दिन के लिए ही पर्याप्त हैं। हमने छत्तीसगढ राज्य के लिए यह लक्ष्य निर्धारित किया है कि यदि हमें भारत सरकार से पर्याप्त संख्या में कोरोना टीके के डोज प्राप्त हो जाएँ तो हम एक माह में ही सभी पात्र हितग्राहियों को टीके की प्रथम डोज लगा देंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में व्यापक रूप से जन अभियान भी चलाया जा रहा है। 

राज्य में कल 2 लाख 72 हजार से अधिक कोविड-19 वैक्सीन डोज लगाई गई

प्रदेश में कल 28 जून को 2 लाख 72 हजार 620 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 4380 केंद्र बनाए गए थे। राज्य में  अब तक 93 लाख 37 हजार 218 कुल डोज लगाए गए हैं।  स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के  24 लाख 56 हजार 312 लोगों को प्रथम डोज, 67681को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 47 लाख 26 हजार 38को पहली डोज और 10 लाख 13 हजार 698 को दूसरी डोज  दी गई। आज की स्थिति में प्रदेश में 5 लाख 29 हजार 169 वैक्सीन डोज जिलों में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Next Post

IPL का मजा होगा दोगुना, जल्द 2 नई टीमों की एंट्री, अहमदाबाद का नाम रेस में आगे

शेयर करे नई दिल्ली 29 जून 2021। IPL में बहुत जल्द दो नई टीमों की एंट्री होने जा रही है, ऐसे में दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग का मजा दोगुना होने जा रहा है. अगले साल दो नई टीमों को जोड़ा जाना तय है, जिससे IPL 10 टीमों का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप