आदिपुरुष के डायलॉग में बदलाव

शेयर करे

अनिल बेदाग/छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 जून 2023। फिल्म आदिपुरुष के मेकर्स ने फिल्म के डायलॉग में बदलाव कर दिए हैं। अब आपको भगवान हनुमान के मुंह से “जलेगी भी तेरे बाप की…” जैसे डायलॉग सुनने को नहीं मिलेंगे।  मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म में ये बदलाव कर दिए हैं।  “जलेगी भी तेरे बाप की…” के आलावा मेकर से कई संवादों को बदला है।  फिल्म आदिपुरुष का  डायलॉग “कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग तेरे बाप की तो जलेगी भी तेरे बाप की” की जगह अब भगवान हनुमान यह कहते दिखाई देंगे- “कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग तेरी लंका की तो जलेगी भी तेरी लंका ही।”

फिल्म में जो डायलॉग बदल दिए गए है, वो इस प्रकार है… 

पहले यह डायलॉग था: कपड़ा तेरे बाप का.. तो जलेगी भी तेरे बाप की

अब यह बदलाव किया गया: कपड़ा तेरी लंका का… तो जलेगी भी तेरी लंका

पहले यह डायलॉग था: जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे.. हम उनकी लंका लगा देंगे।

अब यह बदलाव किया गया: जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे.. हम उनकी लंका में आग लगा देंगे।

पहले: मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को लंबा कर दिया है।

अब: मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को समाप्त कर दिया है।

पहले: तू अंदर कैसे घुसा… तू जानता भी है कौन हूं मैं

अब: तुम अंदर कैसे घुसे… तुम जानते भी हो कौन हूं मैं

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह कांग्रेस के लिये शुभांकर, वे जो कहते है कांग्रेस के लिये शुभ होता है- कांग्रेस

शेयर करे2018 में भाजपा को 65 का लक्ष्य दिया, कांग्रेस की 67 सीटे आई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/22 जून 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि अमित शाह कांग्रेस के लिये शुभांकर है। अमित शाह जब- जब भी भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज करते है। भाजपा के लिये जो […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ