अभिनेता से राजनेता बने दलपति विजय, लोकसभा चुनाव से पहले किया अपनी पार्टी के नाम का एलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 02 फरवरी 2024। तमिल सुपरस्टार दलपति विजय ने अपने अभिनय का सिक्का चलाने के बाद अब राजनीति की दुनिया में कदम रखा है। आज उन्होंने अपनी पार्टी के नाम का एलान किया है। अभिनेता ने अपनी पार्टी का नाम तमिलागा वेट्री कजम रखा है। बेशक दलपति ने पार्टी के नाम का एलान लोकसभा चुनावों से पहले किया है, लेकिन वे चुनावी मैदान में नहीं उतर रहे हैं। यह खुलासा भी उन्होंने किया है। अभिनेता विजय ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘हम लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ रहे हैं और हम किसी पार्टी को सपोर्ट भी नहीं करेंगे। हमने यह निर्णय सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए किया है’।

बीते दिनों विजय के राजनीति में प्रवेश करने की खबरों को लेकर एक सूत्र ने कहा था, ‘वह तमिलनाडु में 2026 के राज्य चुनावों से पहले राजनीति में प्रवेश करेंगे।’ विजय की तमिलनाडु में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेता को अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है।

अभिनय से इतर दलपति विजय समाजसेवा के लिए भी जाने जाते हैं। दिसंबर 2023 में विजय ने थूथुकुडी और तिरुनेलवेली जिलों के बाढ़ पीड़ित निवासियों की मदद की था। विजय ने कथित तौर पर उन परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जो बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो 2023 में विजय को ‘लियो’ और ‘वरिसु’ में देखा गया था। वह वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका अस्थायी नाम थलपति 68 है। फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। विजय के फैंस के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं होने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी सरकार का बजट सिर्फ रंग-बिरंगे शब्दों का मायाजाल, खरगे बोले- इसमें गरीबों और मध्य वर्ग लिए कुछ नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 फरवरी 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पेश अंतरिम बजट सिर्फ रंग-बिरंगे शब्दों का मायाजाल है तथा इसमें गरीबों और मध्य वर्ग लिए कुछ नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को बताना […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले