एशिया कप के बाद विश्व कप से भी बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2023। भारत इस साल के अंत में वनडे विश्व कप का आयोजन करने वाला है। उससे पहले टीम इंडिया एशिया कप से अपनी तैयारियों को पुख्ता करेगी। इन दो बड़े टूर्नामेंट में अभी काफी समय है, लेकिन उससे पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एशिया कप और विश्व कप में खेलना मुश्किल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार दुर्घटना में चोटिल होने वाले पंत इन दो बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषभ पंत की वापसी में कुछ समय लगेगा और अगर वह तेजी से रिकवरी करते हैं तो अगले साल जनवरी तक मैदान पर वापस आ सकते हैं। पंत पिछले साल 30 दिसंबर को घर जाते समय उत्तराखंड के रुड़की में कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। दुर्घटना में उनकी जान बाल-बाल बची थी। पंत को शरीर के कई हिस्से में चोट लगी थीं। अब उनकी चोट में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

बिना किसी मदद के चलने में लग सकते हैं काफी मदद
पंत को हाल ही में अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के आईपीएल मैच के दौरान बैसाखी के सहारे चलते देखा गया था। वह बेंगलुरु में भी टीम के नेट सेशन के दौरान नजर आए थे। पंत को अभी बिना किसी मदद के चलने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं। ऐसा देखने में लग रहा है कि पंत तेजी से ठीक हो रहे हैं, लेकिन मैदान पर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह फिट होने में सात से आठ महीने लग सकते हैं।

विकेटकीपिंग के लिए तैयार में होने में लगेंगे ज्यादा समय
पंत अगर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह फिट भी हो गए तो उन्हें विकेटकीपिंग के लिए तैयार होने में बहुत अधिक समय लग सकता है। वह बल्लेबाज के रूप में पहले वापसी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि पंत मैदान पर लौटने के लिए काफी हिम्मत दिखा रहे हैं। बीसीसीआई भी उन्हें हर संभव मदद कर रहा है। जनवरी में पंत के लिगामेंट टियर की सर्जरी हुई थी। 

पंत की हो सकती है एक और सर्जरी
पंत मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख और आर्थोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस के निदेशक डॉ दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में हैं। ऐसी संभावना है कि उनकी एक और सर्जरी हो सकती है। पंत ने पिछली बार दिसंबर में बांग्लादेश में एक टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी वापसी का सही समय तब पता चलेगा जब वह रिहैब के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैतू साव मठ में की पूजा-अर्चना, हनुमान बावली का किया दर्शन

शेयर करे1.90 करोड़ की लागत से पुरानी बस्ती क्षेत्र के धरोहरों के सौंदर्यीकरण के साथ बुनियादी सुविधाएं विकसित की गई हैं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 26 अप्रैल 2023। राजधानी रायपुर में रायपुर दक्षिण विधानसभा में आज भेंट-मुलाकात के लिए निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैतू साव मठ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान