कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीएन चंद्रप्पा को बनाया कांग्रेस का नया कार्यकारी अध्यक्ष

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलुरु 09 अप्रैल 2023। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कांग्रेस ने तत्काल प्रभाव से बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह नियुक्ति की है। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आर. ध्रुवनारायण का बीते महीने निधन हो गया था। अब आर. ध्रुवनारायण की जगह बीएन चंद्रप्पा की नियुक्ति की गई है।

कर्नाटक कांग्रेस में अब पांच कार्यकारी अध्यक्ष
कर्नाटक कांग्रेस में अब प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के अलावा पांच कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इनमें नवनियुक्त बीएन चंद्रप्पा के अलावा रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खांद्रे, सतीश जारकीहल्ली शामिल हैं। बीएन चंद्रप्पा चित्रदुर्ग संसदीय सीट से 2014 में मोदी लहर के बावजूद चुनाव जीत चुके हैं। सेंट्रल कर्नाटक में बीएन चंद्रप्पा का प्रभाव माना जाता है। माना जा रहा है कि कांग्रेस ने बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर इस इलाके में अपनी स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की है। 

सोमवार को राहुल गांधी भी कर्नाटक दौरे पर आने वाले हैं। ऐसे में उनके दौरे से पहले कर्नाटक कांग्रेस में इस नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी कर्नाटक के कोलार में जनसभा करेंगे।  कांग्रेस अभी तक विधानसभा चुनाव के लिए 142 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। अन्य सीटों पर भी कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों का एलान करेगी। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। वहीं 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

ताइवान के आसपास दिखे चीन के 71 सैन्य विमान और नौ जहाज, अमेरिका बोला- युद्धाभ्यास पर है हमारी नजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ताइपे 09 अप्रैल 2023। ताइवान की राष्ट्रपति के अमेरिकी दौरे से चीन और ताइवान में तनाव काफी बढ़ गया है। ताइवान के मीडिया का दावा है कि शनिवार को चीन के 71 सैन्य विमान और 9 जहाज ताइवान की सीमा के आसपास दिखाई दिए हैं। ताइवान […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण