तेज रफ्तार बनी काल… पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, वाहन के उड़े परखच्चे; तीन लोगों की हुई मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 08 दिसंबर 2024। दुर्ग के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप सेक्टर 1 में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गए। सभी घायलों को भिलाई के सेक्टर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आज सुबह शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती एक और महिला की मौत हो गई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। भिलाई के सेक्टर 1 मुर्गा चौक के पास शविनार को देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी। कार पावर हाउस से सेक्टर 9 की तरफ जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया। इस कार में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और रहगीरो की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया। जहां दो लोगो की मौत हो गई जबकि आज सुबह एक महिला की और मौत हो गई। वहीं एक घायल का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कार को लोकेंद्र उइके चला रहा था। जैसे ही मुर्गा चौक के पास पहुंचे तो कार के आगे अचानक गाय आ गई और कार की रफ्तार तेज थी, गाय को बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी। 

भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि इस हादसे जानकारी मिली थी। कार में फंसे चार लोगो को बाहर निकलकर अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया। मृतिका में लोकेंद्र उईके, दीपिका कौर, पूनम कौर के रूप पहचान हुई है। वहीं परमवीर सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है पुलिस ने मामला दर्ज का विवेचना में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के इन भागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, रायपुर में बूंदाबांद, आईएमडी का अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 08 दिसंबर 2024। छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तरी भागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच दो दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी