घरेलू क्रिकेटरों पर जल्द होने वाली है पैसों की बारिश, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कर सकते हैं ऐलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2021। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में से एक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के इस साल होने वाले डोमेस्टिक सीजन के लिए मैच फीस बढ़ाने का अनुरोध करने वाले प्रस्तावों को स्वीकार करने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 2021-2022 सीजन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को मौजूदा वेतन से अधिक वेतन मिल सकता है। इसके अलावा कोरोना महामारी के कारण पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी रद्द होने के कारण घरेलू क्रिकेटरों को उनकी मैच फीस का कम से कम 50 प्रतिशत मुआवजा मिलने की उम्मीद है।

इस पर आखिरी फैसला हालांकि बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे, जो 20 सितंबर को शीर्ष परिषद के साथ इस मसले पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि समिति ने कई प्रस्तावों पर बात की है। समिति में भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, युधवीर सिंह, संतोष मेनेन, जयदेव शाह, अविषेक डालमिया, रोहन जेटली और देवजीत सैकिया शामिल हैं।

बोर्ड ने कहा है कि, ‘आखिरी फैसला जय शाह को लेना है, लेकिन अधिकांश सदस्यों का मानना है कि कुल मैच फीस का कम से कम 50 फीसदी मुआवजा मिलना चाहिए।’ बता दें कि इस समय रणजी मैच में प्लेइंग इलेवन में रहने वाले खिलाड़ी को 35000 रुपये प्रतिदिन और हर मैच का एक लाख 40 हजार रुपये फीस मिलती है। इसके मायने हैं कि कम से कम 70000 रुपये मुआवजे के तौर पर मिलेंगे। इसके अलावा बीसीसीआई को स्कोरर, अंपायर और अन्य हितधारकों का भी ध्यान रखना होगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के विकास में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गढ़ा जा रहा नवा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री बघेल

शेयर करेजिला स्तर पर जनहितकारी योजनाओं तथा अभियान के संचालन की दी गई है खुली छूट स्थानीय जनता की सोच, इच्छा और अपेक्षा के अनुरूप काम करने में जिला प्रशासन को बनाया जा रहा अधिक सक्षम जिला स्तर पर विशेष रणनीति से बन रही है विकास की नई राह, लोकवाणी […]

You May Like

21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र....|....हिंदी हमें एकसूत्र में पिरोने का कार्य करती है : बिरंची दास....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण