मरवाही विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के.के. ध्रुव के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार : मोहन मरकाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा और भाजपा की बी टीम के द्वारा 15 वर्ष तक मरवाही को विकास से वंचित रखा

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का सर्वांगीण विकास छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 17 अक्टूबर 2020। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ के.के. ध्रुव के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार आरंभ कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 17 अक्टूबर को मरवाही विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क कार्यक्रम सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत लोहारी, 11 बजे कटरा, दोपहर 12 बजे बेलझिरिया, दोपहर 1 बजे उषाढ़, दोपहर 2 बजे गुम्माटोला, दोपहर 3 बजे बरौर, शाम 4 बजे टिकठी, शाम 5 बजे बगडार, शाम 6 बजे तेन्दुमुड़ा और रात्रि 7 बजे कछार में जनसंपर्क करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 18 अक्टूबर को मरवाही विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क कार्यक्रम सुबह 10 बजे वनाडोंगरी, सुबह 11 बजे गनैया, दोपहर 12 बजे झिरियाटोला, दोपहर 1 बजे परासी, दोपहर 2 बजे चंगेरी, दोपहर 3 बजे करहनी, शाम 4 बजे डडिया, शाम 5 बजे पोंडी, शाम 6 बजे पिनौची और रात्रि 7 बजे मालाडांड में जनसंपर्क करेंगे। 

मरवाही विधानसभा चुनाव के घोषित होने के बहुत पहले से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम लगातार गौरेला, पेंड्रा और मरवाही का दौरा कर रहे और उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क भी स्थापित किया और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यो और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संगठनात्मक सक्रियता के परिणामस्वरूप मरवाही के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस बार विशेष उत्साह का संचार हुआ है। भाजपा और भाजपा की बी टीम ने 15 वर्ष तक मरवाही को विकास से वंचित रखा। 2018 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद गौरेला पेंड्रा मरवाही को जिला बनाया गया और इस क्षेत्र के विकास कार्य को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

Leave a Reply

Next Post

IPL में आज डबल हेडर : पहले राजस्थान और बेंगलुरु के बीच मैच साढ़े 3 बजे, चेन्नई और दिल्ली के बीच मैच साढ़े 7 बजे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर आईपीएल के 13वें सीजन में आज डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। पहला मैच दोपहर साढ़े 3 बजे से राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दुबई में खेला जाएगा। इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे शारजाह में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही