न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी बने बिलासपुर हाई कोर्ट के स्थाई जज चीफ जस्टिस रमेश सिंह ने दिलायी शपथ

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 31 जुलाई 2023। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल नम्बर 1 में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में हुई थी। विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 28 जुलाई 2023 को न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समस्त न्यायमूर्तिगण रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर, प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, रायपुर अधिवक्तागण एवं न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

आम जनता को निरोगी रखने के लिए समाज कल्याण विभाग प्रतिबद्ध : श्रीमती भेंड़िया

शेयर करेछत्तीसगढ़ में योग के 700 मास्टर ट्रेनर हुए तैयार, दुर्ग संभाग के 240 प्रशिक्षार्थियों ने लिया योग शिविर में भाग छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 31 जुलाई 2023। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया के मुख्य आतिथ्य में फंुडहर स्थित योग भवन रायपुर में सात दिवसीय संभागीय निःशुल्क योग शिविर का […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला