दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, आरक्षक की हुई मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सूरजपुर 30 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं. दो बाइकों की आपस की भिड़ंत में एक आरक्षक की मौत हो गई. उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक दलसाय कोराम रामानुजनगर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। दरअसल, शनिवार रात को आरक्षक दलसाय कोराम परशुरामपुर से वारंट तामील कर वापस रामानुजनगर थाने लौट रहा था. इसी दौरान सरईपारा गांव में आरक्षक की बाइक और सामने की ओर से आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

आरक्षक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य रामानुजनगर में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान आरक्षक ने आज दम तोड़ दिया है. रामानुजनगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: नामिनी सिर्फ राशि का अभिरक्षक होता है, मालिक नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/ बिलासपुर 30 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि, बैंक में नामांकन से उत्तराधिकार का अधिकार नहीं मिलता, नामिनी सिर्फ राशि का अभिरक्षक होता है, मालिक नहीं. इसके साथ ही 15 लाख की रकम पर चल रहे ससुर-दामाद के विवाद का अंत हो […]

You May Like

बस का सफर महंगा, किराया बढ़ाने पर बनी सहमति....|....शराब के नशे में तलवार लेकर सड़क पर उतरा युवक....|....कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस-एलआईजी की जमीन पर प्रशासन की नजर....|....चपरासी की नौकरी का झांसा देकर 5 लाख ठगे....|....नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का पर्दाफाश....|....सरकारी स्कूल में जुगाड़ से पढ़ाई: संसाधनों की कमी नहीं बनी रोड़ा....|....सरकारी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर से पहले पक्ष सुनना जरूरी....|....गंगा में 133 किमी का जल हाईवे बनेगा....|....स्कूलों में अब सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगी रोक....|....जाम से मुक्ति के लिए एक और रिंग रोड बनाने की तैयारी