बड़ी खबर-सरकारी कर्मचारी/ अधिकारी 22 अगस्त से जाएंगे बेमुद्दत हड़ताल पर..वेतन काटने के आदेश से बढ़ी नाराजगी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 1 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ कर्मचारी/अधिकारी फ़ेडरेशन ने डीए और गृहभाड़ा भत्ता की दो सूत्रीय मांगों को लेकर 22 अगस्त से पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। रविवार को फेडरेशन से ज़ुड़े 80 से अधिक संगठनों की बैठक राजधानी में हुई । जिसमें शासन की ओर से की जा रही दमनात्मक कार्रवाई पर रोष ज़ाहिर करते हुए इस संबंध में वेतन कटौती के लिए ज़ारी आदेश की प्रतियां प्रतिकात्मक रूप से जलाईं गईं।

इस संबंध में वरिष्ठ कर्मचारी नेता और छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के संरक्षक पी.आर.यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी -अधिकारी फेडरेशन द्वारा पांच दिवसीय आंदोलन के बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा केंद्र के समान देय तिथि से 34% महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता की 2 सूत्री मांगों पर फेडरेशन के साथ कोई वार्ता न करते हुए उल्टे हड़ताली कर्मचारियों, अधिकारियों पर दमनात्मक कार्यवाही किए जाने के आदेश से आक्रोशित फेडरेशन द्वारा 31 जुलाई रविवार को प्रातः 11 बजे ,रायपुर में बैठक आयोजित की गई । जिसमें फेडरेशन से जुड़े 80 से अधिक संगठनों के प्रांत अध्यक्ष, समस्त पांच संभागीय संयोजक ,संभाग प्रभारी तथा 31 जिला के जिला संयोजको की बैठक रखी गई थी ।जिसमें आगे चौथे चरण के आंदोलन को आक्रामक करते हुए रणनीति बनाई गई ! पूर्व में शासन को 30 मई 2022 को मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को दिए गए नोटिस अनुसार पांच दिवसीय हड़ताल के पश्चात चौथा चरण अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा होगी ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ सरकार को फेडरेशन से वार्ता करने का समय देते हुए आगामी 22 अगस्त से पूरे प्रदेश के 4.50 लाख कर्मचारी अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे ।
फेडरेशन की बैठक में शासन के दमनात्मक कार्यवाही का तीखे शब्दों में प्रतिकार करते हुए वेतन काटने एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज किया गय

रायपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आवाहन पर 25 जुलाई से 29 जुलाई तक सशक्त सफल आंदोलन एवं कर्मचारियों की चट्टानी एकता के बाद भी किसी जिम्मेदार अधिकारी ने आंदोलन के दौरान चर्चा नहीं किया, उल्टे 5 दिन का वेतन काटने का तानाशाही आदेश पूर्ववर्ती सरकार के आदेश की कॉपी कर प्रसारित कर दिया गया। इससे प्रदेश के कर्मचारियों में व्यापक असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। पांच दिवसीय आंदोलन की समीक्षा करने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक पंडरी स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। जिसमें 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने का निर्णय सभी संगठनों के प्रतिनिधियों के सुझाव पर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय तिवारी, संरक्षक विजय कुमार झा, महामंत्री उमेश मुदलियार, जिला शाखा अध्यक्ष रामचंद्र ताण्डी, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है, कि इस अफसरशाही आदेश की प्रतियां रायपुर राजधानी में बैठक के दौरान जलाई गई। प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के सभी जिला तहसील विकासखंडो के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी सभी त्योहारों को एक तरफ रखते हुए 22 अगस्त के आंदोलन को सफल बनाने हेतु आज से ही कृत संकल्पित होकर प्रचार-प्रसार गेट मीटिंग करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

जांजगीर-चांपा जिले के 13 मजदूर जम्मू कश्मीर में बंधक सीसीटीवी से उन पर रखी जा रही है निगरानी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जांजगीर 1 अगस्त 2022 । जिले के 13 मजदूरों को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बड़गांव थाना के डांगरपूरा गांव के ईंट भट्ठे में बंधक बना लिया गया है। ये श्रमिक जांजगीर-चांपा के जैजैपुर व मालखरौदा ब्लाक के रहने वाले हैं। कुछ मजदूर रायगढ़ जिले के हैं।इन्हें मजदूर […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक