भाजपा से जुड़े लोग 9 साल से अल्पसंख्यकों को अपशब्द कह रहे है अब चुनाव देखकर सम्मेलन कर रहे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनुपम फिलिप ने भाजपा के अल्पसंख्यक सम्मेलन को चुनावी बताया है। उन्होंने कहा कि बीते 9 साल से देश के अल्पसंख्यकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हो रहा है। भाजपा से जुड़े हुए लोग अल्पसंख्यकों को देशद्रोही तक ठहरा दिए हैं। अल्पसंख्यकों को मिलने वाली सुविधाओं को खत्म कर दिया गया है। कई सुविधाओं में कटौती की गई है। भाजपा हमेशा से अल्पसंख्यक समुदाय के वर्गों के अहित के बारे में ही बातें करती है। भाजपा शासित राज्यों में आज भी अल्पसंख्यक समुदायों के ऊपर हमले हो रहे हैं। उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। देश से भागने और देश छोड़कर जाने तक की धमकियां दी जाती है। ऐसे में देश में भाजपा के खिलाफ बढ़ते आक्रोश और विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार को देखते हुए भाजपा अब गिरगिट की तरह रंग बदलकर अल्पसंख्यक समुदाय के हितैषी होने का ढोंग कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनुपम फिलिप ने कहा कि भाजपा को तो सबसे पहले अल्पसंख्यक समुदाय पर हुए अत्याचार के लिए माफी मांगनी चाहिये। भाजपाशासित राज्यों में मॉब लींचिंग की घटनाओं के दोषियों पर विधिक कार्यवाही करना चाहिए। भाजपा नेताओं के द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ की गई अभद्र वक्तव्य एवं व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। अल्पसंख्यक समुदाय को केंद्र से मिलने वाली सारी सुविधाओं को पूर्व की तरह ही शुरू किया जाना चाहिए। अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ वैमनष्यता और नफरत फैलाने वाले भाजपा नेताओं के ऊपर कड़ी कार्रवाई करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अनुपम फिलिप ने कहा कि अल्पसंख्यकों के खिलाफ किये गये पापों के प्रायश्चित का कुप्रयास भाजपा कर रही है। भाजपा के नेता चुनावी भाषणों में अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ जहर उगलकर इस वर्ग के प्रति घृणा का माहौल पैदा करते है। भय का वातावरण बनाकर वोट प्राप्त करने वाली भारतीय जनता पार्टी अब उनकी सुध लेने को तैयार है। 15 सालों में डॉ. रमन सिंह की सरकार ने कोई भी उल्लेखनीय कार्य अल्पसंख्यकों के पक्ष में नहीं किया है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यकों का भरोसा खो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर ने नोडल अफसरों की बैठक लेकर की चुनाव तैयारियों की समीक्षा

शेयर करेआयोग की गाइडलाइन के अनुरूप काम करें अधिकारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 6 सितम्बर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव झा ने आज विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अफसरों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी […]

You May Like

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर....|....'जेलर 2' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली तमिल फिल्म....|....ब्रह्मपुत्र में बढ़ेगा पानी का बहाव....|....गौरेला के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में रचा इतिहास....|....महंगे डेक्सा स्कैन का विकल्प बनेगा एआई सॉफ्टवेयर?....|....दिन में गर्मी, रात में ठंड और अब भारी बारिश की चेतावनी....|....300 की आबादी भगवान भरोसे, पुल के इंतजार में कलंगी टोला....|....बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा....|....राजधानी का एक्यूआई गिरा, लेकिन तीन इलाकों में प्रदूषण अधिक....|....29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार