कोरोना वैक्सीन का ट्रायल डोज लेने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना पॉजिटिव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

खुद ट्वीट कर दी संक्रमित होने की जानकारी, सिविल अस्पताल में हैं भर्ती

संपर्क में आने वाले लोगों से की टेस्ट करवाने की अपील

सीएम खट्टर ने जताया दुख, जल्द स्वस्थ होने की कामना की

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

चंडीगढ़ 05 दिसम्बर 2020। कोरोना की वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए वालंटियर बनने वाले हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्हें शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। विज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और अंबाला कैंट के एक सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके संपर्क में आए थे, वे अपना कोरोना टेस्ट करा लें।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विज के संक्रमित होने पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘गृहमंत्री जी, आपके कोरोना संक्रमित होने का समाचार मिला। मुझे विश्वास है कि आप अपनी दृढ़शक्ति से इस बीमारी को जल्द मात देंगे। ईश्वर से आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

विज को लगा था वैक्सीन का टीका

बता दें कि बीते 20 नवंबर को विज को कोरोना की वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए पहला टीका लगाया गया था। विज ने खुद ही कोरोना वैक्सीन के परीक्षण के लिए वालंटियर बनने की इच्छा जताई थी। 20 नवंबर को हरियाणा में कोवाक्सिन का तीसरे चरण का ट्रायल शुरू किया गया था। इस दौरान अनिल विज को पहला टीका लगाया गया था। विज के साथ 200 वालंटियर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी।

बताया गया कि 28 दिन बाद वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जाएगा। बता दें कि भारत बायोटेक कंपनी आईसीएमआर के साथ मिलकर कोरोना की वैक्सीन कोवाक्सिन का निर्माण कर रही है। पीजीआई रोहतक देश के उन तीन सेंटर्स में से है जहां तीसरे चरण के ट्रायल का टीका लगाया गया। कंपनी का दावा है कि उनकी वैक्सीन 90 प्रतिशत कारगर होगी।

Leave a Reply

Next Post

आरएसएस किस हैसियत से श्री राम मंदिर के चंदा एकत्रित करने जा रही : सुशील आनंद शुक्ला

शेयर करेमंदिर निर्माण तो कोर्ट के आदेश पर बनी कमेटी के नेतृत्व में हो रहा श्री राम मंदिर निर्माण हेतु पहले एकत्रित चंदे के हजारो करोड़ किसके पास है ? छत्तीसगढ़ रिपोर्टर         रायपुर 05 दिसम्बर 2020। अयोध्या में भगवान राम के बनने वाले मंदिर के लिए आरएसएस द्वारा चंदा एकत्रित […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड