रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने दी श्रीलंका को दो विकेट से मात, नुवान तुषारा की मेहनत पर फिरा पानी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

डलास 08 जून 2024। आज टी20 विश्व कप 2024 का 15वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच डलास में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 124 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाए और दो विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 का 15वां मैच बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ दो विकेट से जीतकर मौजूदा टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर कर दिया। ग्रुप डी के रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ बांग्लादेश ने सुपर-8 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। फिलहाल अंक तालिका में नाजमुल हसन शांतो की टीम तीसरे स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका लगातार दूसरे मैच में हार के साथ आखिरी पायदान पर पहुंच गई है। इससे पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

डलास के ग्रैंड प्रियरी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने पथुम निसंका की 47 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 124 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 19 ओवर में आठ विकेट पर 125 रन बनाए और दो विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बांग्लादेश की यह इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। 

125 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। उन्हें धनंजय डीसिल्वा ने एक रन के स्कोर पर ही पहला झटका दे दिया था। सौम्य सरकार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए जबकि तंजीद हसन को तुषारा ने बोल्ड किया। वह सिर्फ तीन रन बना सके। इसके बाद नाजमुल हसन शांतो बल्लेबाजी के लिए आए जिन्हें तुषारा ने ही अपना शिकार बनाया। 28 रन के स्कोर पर बांग्लादेश के चार विकेट गिर चुके थे। टीम को अब एक साझेदारी की जरूरत थी। ऐसे में मोर्चा लिट्टन दास और तौहीद हृदय ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में हसरंगा ने तौहीद को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 20 गेंदों में 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर पवेलियन लौटे जबकि लिट्टन दास दो चौकों और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। इस मैच में शाकिब अल हसन ने आठ, रिशाद हुसैन ने एक और तस्कीन अहमद ने शून्य रन बनाए। वहीं, महमूदुल्लाह 16 और तंजीम एक रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा ने चार और वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट चटकाए। वहीं, डीसिल्वा और पथिराना को एक-एक सफलता मिली।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में ढेर किए 7 नक्सली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 08 जून 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिले […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की