दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की जूनियर हॉकी टीम का एलान, प्रीति को मिली कप्तानी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 फरवरी 2023। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए प्रीति को महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया है। रुतुजा दादासो पिसाल दौरे में टीम की उपकप्तान होंगी। टीम 17 से 25 फरवरी तक मेजबान जूनियर और ए टीम के साथ मैच खेलेगी। भारत की अग्रिम पंक्ति में दीपिका सोरेंग दीपिका, सुनेलिता टोप्पो, मदुगुला भवानी, अन्नू और तरणप्रीत कौर शामिल हैं। मध्यपंक्ति में ज्योति छेत्री, मंजू चौरसिया, हिना बानू, निकिता टोप्पो, ऋतिका सिंह, साक्षी राणा और रुतुजा शामिल हैं। रक्षक पंक्ति में प्रीति, ज्योति सिंह, नीलम, महिमा टेटे और ममिता ओरेम को शामिल किया गया है। बीस खिलाड़ियों के अलावा अदिति महेश्वरी, अंजिल बारवा, एडुला ज्योति और भूमिका साहू बतौर रिजर्व खिलाड़ी टीम में होंगी। भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच येनेके शॉपमैन ने कहा कि यह दौरा अपने युवा खिलाड़ियों की आजमाइश के लिए बेहतरीन अवसर है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बोले- बजट से पूरा होगा हर वर्ग का सपना, करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता हैं। मूर्तिकार, शिल्पकार यह सभी देश के लिए मेहनत करते हैं। देश इस बजट में पहली बार अनेक प्रोत्साहन योजना लेकर आया है। ऐसे लोगों के लिए टेक्नोलॉजी, क्रेडिट […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान