“हमने इज्जत दी थी, वो कमा रहे थे” : विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नीतीश का तेजस्वी पर आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 12 फरवरी 2024। बिहार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है. इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने चर्चा में भाग लेते हुए कहा है कि हमने सदन में विश्वास मत का प्रस्ताव रखा, जिसपर विभिन्न नेताओं ने अपनी राय रखी है. हमने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है. 7 निश्चय कार्यक्रम में सहयोग नहीं मिलने के कारण हम अलग हुए हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम अपनी पुरानी जगह पर वापस लौट चुके हैं. चर्चा में भाग लेते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में कुछ नहीं था. उस समय लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे।

नीतीश कुमार ने महागठबंधन में हमने बहुत ही ज्यादा मेहनत की, लेकिन अभी तक इसका कोई नतीजा नहीं निकला. नीतीश कुमार ने कहा हम अपनी पुरानी जगह पर आ चुके हैं, हम यहीं रहेंगे. हम सबके लिए काम करेंगे. समाज के सभी वर्गों के हित के लिए काम करेंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने चर्चा के दौरान कहा, इनके समय में क्या होता था, लालू राबड़ी राज में बिहार में क्या हुआ ये सबको पता है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, अब हम अपनी पुरानी जगह आ गए हैं. अब चिंता मत कीजिए, अबकी बार सब दिन के लिए आए हैं. हम किसी का नुकसान नहीं करेंगे. आप सबके हित के लिए काम करेंगे. आप जिस कम्यूनिटी की बात करते हैं उनके लिए भी काम करते हैं करते रहेंगे. समाज के हर तबके का धयान रखेंगे. हम किसी के खिलाफ नहीं है हमको इज्जत दिए थे हमको पता चला ये कमा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी आशीष मिश्रा को राहत बरकरार, सुप्रीम ने अगली सुनवाई तक बढ़ाई जमानत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 फरवरी 2024। लखीमपुर खीरी मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिशा के बेटे आशीष मिश्रा की राहत अभी भी बरकरार है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आशीष मिश्रा को दी गई अंतरिम जमानत को अगली सुनवाई तक बरकार रखा है. […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप