गुजरात के उर्विल ने तोड़ा पंत का रिकॉर्ड, टी20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 नवंबर 2024। गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ दमदार पारी खेली और ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उर्विल ने महज 28 गेंदों पर शतक लगाया और टी20 प्रारूप में सबसे तेज सैकड़ा लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उर्विल से पहले यह रिकॉर्ड पंत के नाम था जिन्होंने 2018 में इसी टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर शतक लगाया था। उर्विल ने अपनी पारी में 12 छक्के और सात चौके लगाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए उर्विल ने 35 गेंदों पर नाबाद 113 रन बनाए और गुजरात को आठ विकेट से जीत दिलाई। त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने महज 10.2 ओवर में दो विकेट पर 156 रन बनाकर जीत दर्ज की। उर्विल ने पहले विकेट के लिए आर्यन देसाई के साथ मिलकर 150 रनों की साझेदारी की।

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
उर्विल इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ एस्टोनिया के साहिल चौहान हैं जिन्होंने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा था। दिलचस्प बात यह है कि उर्विल हाल ही में संपन्न हुई आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी में नहीं बिके थे और उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इसके दो दिन बाद ही उर्विल ने अपना दम दिखाया। 

पिछले साल इसी दिन लिस्ट ए का दूसरे सबसे तेज सैकड़ा जड़ा था 
उर्विल ने इससे पहले पिछले साल 27 नवंबर को ही विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 41 गेंदों पर शतक जड़ा था जो लिस्ट ए क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक था। उनसे आगे इस मामले में युसूफ पठान आगे थे जिन्होंने 2009-10 में 40 गेंदों पर सैकड़ा लगाया था।

Leave a Reply

Next Post

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार; चार डॉक्टरों समेत पांच की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कन्नौज 27 नवंबर 2024। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हैं। कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ ट्रक से टकरा गई। हादसे में […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान