झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 23 जुलाई 2025। झारखंड मंत्रीपरिषद की बैठक 24 जुलाई (बुधवार) को प्रोजेक्ट भवन में शाम चार बजे से आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट बैठक में राज्य की विकास योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में अंगीभूत कॉलेजों में अनुबंध पर कार्यरत शिक्षेत्तर कर्मियों की मांगों पर विचार हो सकता है। ये कर्मचारी समायोजन की मांग को लेकर पिछले 100 दिनों से राजभवन के समक्ष धरने पर बैठे हुए हैं।

इसके अलावा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी पर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है। पलामू में फोर्ट ग्रेड की नियुक्तियों को पूर्व में किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया था। अब इस पर संशोधन करते हुए प्रक्रिया फिर से शुरू की जा सकती है। नियोजन नीति में मैथिली, भोजपुरी, अंगिका और भूमिज जैसी भाषाओं को शामिल करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। मानसून सत्र के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के कारण पुल-पुलिया और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कुछ जगहों पर पुल पूरी तरह टूट गए हैं जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कोडरमा जिले के एक गांव में बारिश के दौरान टापू जैसी स्थिति बन जाती है। ऐसे क्षेत्रों में पुल निर्माण के प्रस्ताव को भी इस बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।

राज्य के कई जिलों में वृद्धजनों और बुजुर्ग महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिल पा रही है। इस विषय पर भी कैबिनेट में निर्णय की संभावना है। इसके अलावा, कई विकास योजनाओं के तहत फंड आवंटन को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

'नाम परिवर्तन के दस्तावेजों का गायब होना कहीं धर्मांतरण...' हेमंत सरकार पर भाजपा ने कसा तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 23 जुलाई 2025। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अब “नाम परिवर्तन घोटाला” भी सामने आ गया है। प्रतुल ने दावा किया […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ