पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक आज, राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर बड़े फैसलों की तैयारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजधानी दिल्ली में एक अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सुबह 11:30 बजे होने वाली इस बैठक में कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस ) देश की सुरक्षा से जुड़े हालात की समीक्षा करेगी। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री संसद में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) और कैबिनेट की बैठक को भी संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा पर फोकस
यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का वैश्विक अर्थव्यवस्था और विशेष रूप से भारत पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी पहले भी 1 अप्रैल को सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता कर चुके हैं, जिसमें पश्चिम एशिया संघर्ष के संदर्भ में आगे की पहलों पर चर्चा हुई थी। सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत में पर्याप्त कोयला भंडार और वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि बिजली और खाद्य सुरक्षा पर किसी तरह का संकट न आए।

पश्चिम एशिया संकट का असर
हाल के महीनों में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।  सरकार ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पाद, एलएनजी/एलपीजी और बिजली की आपूर्ति में कोई बाधा न आए। बैठक में देश की ऊर्जा सुरक्षा और आम जनता की जरूरतों की उपलब्धता पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में उर्वरक की उपलब्धता, खरीफ और रबी सीजन की तैयारियों, बिजली उत्पादन के लिए कोयला भंडार की स्थिति और किसानों की जरूरतों को पूरा करने से जुड़े उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

अपर्णा यादव का विधानसभा पर प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाया; अखिलेश बोले- 12 महिलाओं को तो भेजती भाजपा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 18 अप्रैल 2026। संसद में महिला आरक्षण बिल पारित न हो पाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार देर रात विधानभवन के सामने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा […]

You May Like

अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज....|....एमएसएमई के लिए नई ताकत बनेगा ‘कॉर्पोरेट मित्र’....|....निवेशकों के लिए बड़ा दांव! ARCIL का आईपीओ 9 सितंबर से....|....आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी