आदित्य ओम की (हिंदी और तेलुगू) फिल्म “बंदी” का ट्रेलर हुआ लॉन्च

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 दिसंबर 2023। 3 दर्जन फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके  ऎक्टर आदित्य ओम की अदाकारी से सजी थ्रिलर फिल्म “बंदी” का जबरदस्त ट्रेलर मुम्बई के स्टार प्रीव्यू थिएटर में लॉन्च किया गया। निर्माता निर्देशक रघु तिरुमाला दक्षिण भारत के हैं और यह फ़िल्म (हिंदी और तेलुगू) में मार्च 2024 में रिलीज होगी। फ़िल्म की सबसे खास बात यह है कि यह “सिंगल ऎक्टर” फ़िल्म है जी हां पूरी फिल्म में सिर्फ आपको आदित्य ओम ही नज़र आएंगे। कुछ दूसरे किरदारों की केवल आवाजें सुनाई देंगी जिनमे से एक आवाज सिंगर कम्पोज़र अकबर सामी की है जो फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च पर भी उपस्थित थे। फ़िल्म का ट्रेलर वास्तव में बहुत ही एंगेजिंग, थ्रिलिंग और एक्सप्रीमेन्टल है। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाने के विषय पर यह फ़िल्म बनाई गई है जो रियल जंगलों में फिल्माई गई है। आदित्य ओम इस फ़िल्म और अपने रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म में वह एक एडवोकेट की भूमिका निभा रहे हैं जो एक कॉर्पोरेट कंपनी के लिए जंगल को काटने की वकालत कर रहे हैं। नेचर और जंगल बचाओ अभियान के लिए काम कर रहे कुछ कार्यकर्ता उनका अपहरण कर लेते हैं जो उसे पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन की सच्चाई का सबक सिखाने के लिए उन्हें नरक जैसे हालात से गुजारते हैं। इस दौरान उसके साथ क्या क्या होता है फ़िल्म की कहानी इसी के इर्दगिर्द घूमती है।

रघु तिरुमाला द्वारा निर्मित और निर्देशित इस फ़िल्म में आदित्य ओम ने अभिनय किया है जो तेलुगु में एक जाने-माने अभिनेता हैं। हिंदी दर्शक उन्हें ‘मास्साब’, ‘बंदूक’ और ‘अल्लिफ’ जैसे उनके काम से परिचित हैं, फ़िल्म में उन्होंने नायक की भूमिका निभाई है। उनका लुक काफी डिफ्रेंट और प्रभावी है। फ़िल्म बंदी की शूटिंग 4 वर्षों की अवधि में देश और विदेश के कई जंगलों में की गई है। आदित्य ओम ने अपने सभी स्टंट बिना किसी डबल या डुप्लिकेट के खुद किए हैं। 

तिरुमाला हैदराबाद के हैं और बतौर निर्माता निर्देशक यह उनकी पहली फ़िल्म है। उनका कहना है कि वह प्रासंगिक मुद्दों पर फिल्में बनाना चाहते हैं जो लोगों को जागरूक और सचेत करें। पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को बचाने का सन्देश देती यह फ़िल्म ‘गली सिनेमा’ के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म के निर्माता वेंकटेश्वर राव डग्गू, एडिटर प्रकाश झा, डीओपी मधुसूदन कोटा, संगीतकार वीरल, लवन और सुदेश सावंत का है। फ़िल्म में मुख्य आवाज़ें अकबर सामी और रूपा शर्मा की है। कहानी और पटकथा खुद आदित्य ओम ने लिखी है।  आदित्य ओम ने कहा कि जंगलों में शूटिंग करना काफी मुश्किल और चुनौती भरा काम रहा। शूटिंग करते समय जोंक पकड़ लेती थी, कभी खतरनाक जानवरों से बचना पड़ता था। एक बार तो बंदर हार्ड डिस्क का बैग लेकर चले गए, उसकी वजह से 3 दिन दोबारा शूट करना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

केरल में कोरोना के 300 केस, तीन की मौत; महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 दिसंबर 2023। देश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 300 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही तीन कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने […]

You May Like

मीरपेट में जोरदार धमाका, कोलकाता से आए शख्स की मौत, शरीर के उड़े चिथड़े....|....अब जोधपुर में मचा हड़कंप! 8 प्रसूता महिलाओं की तबीयत बिगड़ी....|....पुरानी रंजिश में खून खेल: 8-10 युवकों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी के घर पर की तोड़फोड़....|....पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर राहुल गांधी सख्त: नेताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ, पांच बड़े नेताओं के साथ बैठक....|....खालिस्तान-गैंगस्टर गठजोड़ के नाम पर मांगी 10 करोड़ की रगंदारी, अपराध शाखा ने पंजाब से तीन को दबोचा....|....1.25 लाख के इनामी कुख्यात लल्लन सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया, दो एसआई समेत सात की हत्या का आरोपी था....|....यूपी में तिहरा हत्याकांड: बड़े भाई, भाभी और भतीजे का क्रूरता से कत्ल, नाबालिग कातिल ने आधी रात मचाया कत्लेआम....|....ISI का एजेंट छत्तीसगढ़ में पकड़ा: पाकिस्तान से व्हाट्सएप चैट, विदेशी हैंडलर्स से संपर्क; बड़ी साजिश का खुलासा....|....राम मंदिर चढ़ावा चोरी: चंपत राय के इस करीबी के सहित पांच पर होगी FIR, गोपाल राव के कर्नाटक जाने से उठे सवाल....|....योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास