दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, हल्की हवाओं से ठंडक का अहसास; मौसम हुआ सुहाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 मार्च 2025। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश ने एक बार फिर से हल्की ठंडक का अहसास करा दिया है। दो दिन पहले गर्मी का अहसास कर रहे लोगों के लिए कल और आज सवेरे से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से बादलों के छाए रहने और शाम के बाद हल्की बारिश व ठंडी हवाओं ने गर्मी के अहसास को कम कर दिया। हालांकि, इससे तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ा ही रहा। न्यूनतम तापमान तो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में दस्तक देने जा रहा है। इसका ज्यादा असर पहाड़ों में ही देखने को मिलेगा। इसका हल्का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी रहेगा। विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अभी जो तापमान 15-19 डिग्री के बीच चल रहा है वह 13-15 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। हालांकि, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और शाम के बाद हल्की बारिश व ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा।

फरवरी में औसत तापमान 26.7 डिग्री किया दर्ज
दिल्ली में फरवरी के औसत तापमान की बात की जाए तो यह 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह न्यूनतम तापमान आठ साल में सबसे अधिक है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वर्ष 2024 में 9.3, 2023 में 11.2, 2022 में 10.2, 2021 में 10.3, 2020 में 9.9, 2019 में 10.6, 2018 में 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 2017 में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया था। अमूमन फरवरी के अंत से मार्च के पहले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड विधानसभा में 5,508 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित, विपक्ष ने उठाए सवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 01 मार्च 2025। झारखंड विधानसभा ने बीते शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 5,508 करोड़ रुपये के तीसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बृहस्पतिवार को तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें ऊर्जा विभाग को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप