इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा ने बदली स्टोरीटेलिंग

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 जनवरी 2026। इंस्टेंट फ़ोटोग्राफ़ी को एक नया आयाम देते हुए फ़ूजीफ़िल्म इंडिया ने इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा लॉन्च किया है। यह कैमरा इंस्टैक्स हाइब्रिड इंस्टेंट कैमरा इवो सीरीज़ का लेटेस्ट और सबसे प्रीमियम एडिशन है, जिसे खासतौर पर सिनेमैटिक स्टोरीटेलिंग को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। क्लासिक एनालॉग लुक और मॉडर्न डिजिटल टेक्नोलॉजी का यह अनोखा मेल यूज़र्स को स्टिल इमेज के साथ-साथ वीडियो कैप्चर करने की सुविधा देता है, जिससे रोज़मर्रा के साधारण पल भी खास यादों में तब्दील हो जाते हैं। भारत में इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा प्रीमियम एडिशन कॉम्बो बॉक्स में उपलब्ध होगा, जिसमें कैमरे के साथ इंस्टैक्स मिनी ग्लॉसी फ़िल्म के दो पैक शामिल हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि यूज़र पहले एलसीडी मॉनिटर पर अपने शॉट्स देख सकते हैं और फिर पसंदीदा तस्वीरों को प्रिंट कर सकते हैं। कई तरह के क्रिएटिव इफेक्ट्स और फ़िल्टर फ़ोटोग्राफ़ी के अनुभव को और भी मज़ेदार और एक्सप्रेसिव बनाते हैं।

लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए फ़ूजीफ़िल्म इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मिस्टर कोजी वाडा ने कहा कि कंपनी का इनोवेशन के प्रति समर्पण उनके मिशन “हमारी दुनिया में और हंसी लाना” से प्रेरित है। इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा इसी सोच का विस्तार है, जो डिजिटल युग में लोगों को खुद को अभिव्यक्त करने और भावनात्मक रूप से जुड़ी यादों को संजोने का एक नया, मीनिंगफुल तरीका देता है।

वहीं, फ़ूजीफ़िल्म इंडिया के इंस्टैक्स™ और ऑप्टिकल डिवाइस बिज़नेस के एसोसिएट डायरेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक इमेजिंग हेड श्री अरुण बाबू ने इसे नई पीढ़ी के क्रिएटर्स के लिए एक परफेक्ट टूल बताया। उनके अनुसार, वीडियो-टू-प्रिंट फ़ंक्शनैलिटी, ‘एरास डायल™’ इफेक्ट और प्रीमियम एनालॉग-इंस्पायर्ड डिज़ाइन इस कैमरे को न सिर्फ़ इस्तेमाल में आसान बनाते हैं, बल्कि क्रिएटिव फ़्रीडम भी देते हैं। कुल मिलाकर, इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा उन लोगों के लिए है जो सिर्फ़ तस्वीरें नहीं, बल्कि अपनी यादों को एक कहानी की तरह जीना और हमेशा के लिए सहेजना चाहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

शराब कारोबारी से मिले सुझाव पर बनी नीति पर क्या कैबिनेट ने मुहर लगा दी?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 जनवरी 2026। मंत्रिमंडल में नई आबकारी नीति मंजूरी पर सवाल उठाते हुए  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि क्या भाजपा सरकार की कैबिनेट ने शराब निर्माताओं और सप्लायरों से मिले सुझाव पर बनी नीति को मंजूरी दे दी? ये प्रदेश के […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव