मुख्यमंत्री बघेल ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के 15 गुफाओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 9 अगस्त 2023। बस्तर में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के 15 गुफाओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया ।  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जैव विविधता व प्राकृतिक धरोहर का अनोखा खज़ाना है जो  जैव विविधता , स्थानीय आदिवादी संस्कृति के साथ-साथ लाइमस्टोन की गुफाएं के लिए देश विदेश में जाना जाता है। कांगेर घाटी  में पाए जाने वाली लाइमस्टोन की गुफाए राष्ट्रीय उद्यान को अप्रतिम बनाती है। इसी अनुक्रम में राष्ट्रीय उद्यान द्वारा स्थानीय जियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ, मैदानी अमला और स्थानीय समुदाय की सहायता से अब तक कुल 15 गुफाओं का खोज किया गया है।
इसी कड़ी में पर्यटकों को राष्ट्रीय उद्यान में स्थित  इन 15 गुफाओं की सुंदरता और विशेषताओं के बारे में बताने यह कॉफी टेबल बुक तैयार किया गया है। राष्ट्रीय उद्यान निदेशक धम्मशील गणवीर ने बताया कि इस काफी टेबल बुक के माध्यम से देश-विदेश में राष्ट्रीय उद्यान के प्रचार-प्रसार करने मदद मिलेगी एवं राष्ट्रीय उद्यान के प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित करने में भी सहायता मिलेंगी।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सहित बस्तर जिला के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

तमन्ना भाटिया का दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 10 अगस्त 2023।  तमन्ना भाटिया का एक वीडियो जिसने दुनिया भर के प्रशंसकों का ध्यान खींचा है, ‘जेलर’ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने वास्तविक दयालुता का प्रमाण दिया जिससे इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में एक अति उत्साही फैन को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान