कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को पुनः बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक बनाए गए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर 13 नवंबर 2022। कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, पि. व. विभाग, प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी, बिहार, को गुजरात विधानसभा चुनाव हेतु अखिल भारतीय कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव के.सी.वेणुगोपाल एवं पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के द्वारा जैतपुर विधानसभा, भावनगर पूर्व विधानसभा, भावनगर पश्चिम विधानसभा, हेतु प्रभारी- पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, विदित हो कि भावनगर सीट से ही पूर्व में शक्ति सिंह गोहिल जो कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हैं,वे विधायक रहे ,वह गुजरात में सीएम के फेस भी हैं, उक्त महत्वपूर्ण सीट पर कांग्रेस पार्टी ने प्रभारी पर्यवेक्षक बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, पूर्व में त्रिलोक चंद्र श्रीवास उत्तर प्रदेश चुनाव में भी 1 महीने रह कर अपने सहयोगियों सहित वहां प्रचार प्रसार किए थे, बिहार विधानसभा चुनाव में भी इन्होंने पार्टी के पक्ष में प्रचार कार्य किया था, कई राज्यों में पार्टी के पक्ष में प्रचार कार्य कर चुके हैं।

त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने बताया है कि वह शीघ्र ही अपने साथियों सहित उक्त विधानसभा क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हेतु सक्रिय रहकर कार्य करेंगे, और पार्टी के आलाकमान ने जो उन पर विश्वास जताया है, उसे पूर्ण करने मे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, त्रिलोक चंद श्रीवास्,ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने हेतु प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव का आभार भी व्यक्त किया है,

Leave a Reply

Next Post

सफलता के लिए बॉलीवुड में कोई शार्ट रास्ता नहीं हैं-प्रतिष्ठा श्रीवास्तव

शेयर करे -अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 13 नवंबर 2022। भोपाल की एक और टैलेंटेड एक्ट्रेस बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रही है। ये एक्ट्रेस हैं प्रतिष्ठा श्रीवास्तव। प्रतिष्ठा धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से आज एक जाना-पहचाना चेहरा बनती जा रही हैं। अस्पताल के निदेशक राजेश […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी