फोन टैपिंग मामले में संजय राउत को समन, उधर शिवसेना नेता यशवंत जाधव से जुड़ी 41 संपत्तियां कुर्क

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 08 अप्रैल 2022। हाल ही में हुए गोवा विधानसभा चुनाव में फोन टैपिंग का आरोप लगाने वाले शिवसेना नेता संजय राउत आज पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। कोलाबा पुलिस ने उन्हें संबंधित मामले में बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है। दरअसल, संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि जहां भी चुनाव हो रहे हैं, वहां कई विपक्षी नेताओं के फोन टैप किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, हमें गोवा में हुए चुनाव को लेकर फोन टैप करने की बड़ी जानकारी मिली है। संजय राउत ने अपने ट्वीट में आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला का जिक्र किया था। रश्मि शुक्ला पर राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) का नेतृत्व करने के दौरान महाराष्ट्र के नेताओं के फोन टैप करने का आरोप लगा है। उन पर मुंबई और पुणे में केस दर्ज किया गया था। 

बयान दर्ज करा चुकी हैं शुक्ला 
पिछले महीने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी एवं महाराष्ट्र खुफिया विभाग की पूर्व प्रमुख रश्मि शुक्ला कथित अवैध फोन टैपिंग मामले में अपना बयान दर्ज करा चुकी हैं। पुलिस ने उनसे करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की थी। इस मामले में पुलिस ने पहले बताया था कि मामला उस समय का है जब शुक्ला महाराष्ट्र के राज्य खुफिया विभाग (एसआईडी) की प्रमुख थीं। 

संजय राउत का क्या था आरोप 
ट्विटर पर साझा कि गई अपनी पोस्ट में राउत ने लिखा था कि जिस तरह से महाराष्ट्र के नेताओं के फोन टैप किए गए थे, ठीक उसी तरह अब गोवा में विपक्षी नेताओं के फोन को टैप किया गया। सुदिन धावलीकर, विजय सरदेसाई, दिगंबर कामत और गिरीश चोडानकर के फोन को टैप किया गया। पूरा देश जानना चाहता है कि इस टैपिंग के पीछे गोवा की रश्मि शुक्ला कौन है?  

शिवसेना नेता के करीबी की 41 सम्पत्तियां कुर्क
आयकर विभाग शिवसेना नेता यशवंत जाधव के करीबियों की 41 संपत्तियां कुर्क की हैं। इनमें बांद्रा में पांच करोड़ रुपये का एक प्लॉट भी शामिल है। इसके अलावा भायखला में 31 फ्लैट और बांद्रा में 5 करोड़ के दो फ्लैट शामिल हैं। जाधव पर यह कार्रवाई टैक्स चोरी को लेकर की गई है।

Leave a Reply

Next Post

लाउडस्पीकर विवाद : कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार सख्त, मंदिरों-मस्जिदों को नोटिस, तय सीमा से अधिक आवाज पर होगी कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेंगलुरु 08 अप्रैल 2022। धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज को लेकर कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। दोनों ही राज्यों में लाउडस्पीकरों की आवाज तय सीमा में रखने को लेकर नोटिस जारी कर कहा गया कि उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। बेंगलुरु […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान