एवलिन शर्मा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, शादी के 2 महीने बाद की प्रेग्नेंसी की घोषणा

शेयर करे

नई दिल्ली 11 जुलाई 2021। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस एवलिन शर्मा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली है। एवलिन शर्मा ने 15 मई को ऑस्ट्रेलियन बेस्ड सर्जन के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई थीं। ऐक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने बताया कि वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। 12 जुलाई को एवलिन का बर्थडे है इस पर ऐक्ट्रेस कहती हैं, प्रेग्नेंसी की खबर ने मेरे बर्थडे की खुशी में चार चांद लगा दिया है।

‘बच्चे को लेकर हम एक्साइटेड है’
एवलिन शर्मा कहती हैं कि हम अपने बच्चे को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। 12 जुलाई को एवलिन का बर्थडे हैं, ऐसे में उनका मानना है कि यह उनका बेस्ट गिफ्ट है। एवलिन कहती हैं,’हम बहुत ज्यादा खुश हैं। बर्थडे पर इससे ज्यादा अच्छा गिफ्ट कुछ और नहीं हो सकता है।

‘हम दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं’
पति के बारे में बात करते हुए एवलिन कहती हैं,’हम दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।’ कोरोनावायरस महामारी से पहले की अपनी लाइफ याद करते हुए एवलिन कहती हैं,’मुझे याद है कि जब रेड कार्पेट वॉक मेरे लाइफस्टाइल का हिस्सा था। मुझे वे दिन बहुत याद आते हैं। मैं बहुत ट्रैवल करती थी। मैंने इंडिया के पहाड़ों में कुछ खूबसूरत दिन बिताए हैं। गौरतलब है कि एवलिन अपनी मैरिड लाइफ खूब एन्जॉय कर रही हैं। एवलिन का मानना है कि हर इंसान को वहीं करना चाहिए जिसे करना उसे पसंद है। मन की खुशी सबसे ज्यादा जरूरी होती है। जिंदगी का हर पल महत्व रखता है, इसलिए इसे खुशी के साथ जीना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी ने जनसंख्या नीति का किया एलान, बोले-बढ़ती जनसंख्या विकास में बाधा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 11 जुलाई 2021। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर प्रदेश में जनसंख्या नीति 2021-30 का ऐलान कर दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी विकास की राह में बाधक हो सकती है। उन्होंने कहा […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान