देश में केवल 4 प्रतिशत पानी ही बचा है पीने लायक, पीएम मोदी ने दी बचाने की चेतावनी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सूरत 07 सितंबर 2024। राजस्थान के सूरत में ‘जल संचय जन भागीदारी पहल’ की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेतावनी देते हुए पानी बचाने की जरूरत पर जोर दिया है और कहा कि भारत के पास दुनिया के कुल ताजे पानी का केवल 4 प्रतिशत ही है। उन्होंने जल संचयन के लिए जल का दुरुपयोग रोकने, उसके पुनः इस्तेमाल और रिचार्ज करने के साथ ही उसके पुनर्चक्रण के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने जल और पर्यावरण के संरक्षण को भारत की उस सांस्कृतिक चेतना का एक हिस्सा बताया, जिसमें पानी को भगवान और नदियों को देवी के रूप में पूजा जाता है। 

वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि पिछले दिनों अप्रत्याशित बारिश का जो ‘तांडव ‘हुआ, उससे देश का शायद ही कोई ऐसा इलाका होगा, जिसको संकट का सामना न करना पड़ा हो। उन्होंने कहा, “इस बार गुजरात पर बहुत बड़ा संकट आया। सारी व्यवस्थाओं की ताकत नहीं थी कि प्रकृति के इस प्रकोप के सामने हम टिक पाएं, लेकिन गुजरात के लोगों और देशवासियों का स्वभाव एक है कि संकट की घड़ी में कंधे से कंधा मिलाकर हर कोई, हर किसी की मदद करता है।” 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संचय केवल एक नीति नहीं है बल्कि एक पुण्य भी है जिसमें उदारता और उत्तरदायित्व दोनों हैं। उन्होंने कहा, “आने वाली पीढ़ियां जब हमारा आकलन करेंगी तो पानी के प्रति हमारा रवैया, शायद उनका पहला मानदंड होगा।” उन्होंने कहा, “जल संरक्षण, प्रकृति संरक्षण हमारे लिए कोई नए शब्द नहीं हैं। यह हालात के कारण हमारे हिस्से आया काम है। यह भारत की सांस्कृतिक चेतना का हिस्सा है। जल संरक्षण केवल नीतियों का नहीं, बल्कि सामाजिक निष्ठा का भी विषय है।”

Leave a Reply

Next Post

'हर भारतीय की आवाज ने मुझे बहुत कुछ सिखाया', भारत जोड़ो यात्रा की दूसरी वर्षगांठ पर बोले राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 07 सितंबर 2024। भारत जोड़ो यात्रा (भाजयुमो) की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया, जिसमें यात्रा को दर्शाया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि हर […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस