जशपुर जिले की पहली पर्वतारोही सुमन ताम्रकार को कलेक्टर एसपी ने किया सम्मानित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

सुमन ताम्रकार ने सरगुजा संभाग की पहली महिला पर्वतारोही का गौरव प्राप्त किया

गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हरी झण्डी दिखाकर टीम को किया था रवाना

माउण्ट फे्रन्डसिप पिक पर 5289 मीटर की उंचाई और 17353 फीट पर सुमन ने 21 अक्टूबर की सुबह 11.08 मिनट पर तिरंगा लहराया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2020। कलेक्टर महादेव कावरे  और पुलिस अधीक्षक बालाजी राव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सादे समारोह में सरगुजा संभाग की पहली महिला पर्वतारोही और जशपुर जिले की पहली पर्वतारोही सुश्री सुमन ताम्रकार को स्मृति चिन्ह एवं शाल भेंटकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर एवं एसपी ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सुमन ताम्रकार की माता श्रीमती रमा ताम्रकार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, एडीएम आई.एल.ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी एन.कुजूर, बीईओ एम.जेडयू. सिद्दीकी, पीटीआई रीना, पी.पी उपाध्याय, सरफराज आलम उपस्थित थे।

जशपुर शहर के भागलपुर निवासी सुमन ताम्रकार ने हिमांचल प्रदेश के सोलांग वेली में स्थित माउण्ट फे्रन्डशिप पिक पर 5289 मीटर की उंचाई और 17353 फीट पर सुमन ने 21 अक्टूबर 2020 की सुबह 11.08 मिनट पर तिरंगा लहराया। माउन्ट टेªकिंग में पर्वतशीखर पर पहुंचने वाले जिले की पहली पर्वतारोही बन गई है। इसके साथ ही सरगुजा संभाग की पहली महिला पर्वतारोही का गौरव भी सुमन ने प्राप्त किया है। सुमन ताम्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 अगस्त को उनका कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आया था। 10 दिन तक जशपुर के कोविड केयर सेंटर में रहकर अपना ईलाज कराया और 14 दिन होम क्वारेंटाईन में रहने के बाद सुमन ने माउन्ट टेªकिंग टीम में अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत शुरू की।

सुमन ताम्रकार ने पहली से बारहवीं तक की शिक्षा जशपुर जिले में पूर्ण की है। उन्होंने भिलाई से इलेक्ट्रीकल्स एवं इलेक्ट्राॅनिक्स में इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री ली है। छत्तीसगढ़ के माउन्टनमेन राहुल गुप्ता से उन्होंने दो माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। राहुल गुप्ता के नेतृत्व में 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से पर्वतारोही का 20 सदस्यीदल माउन्ट टेªकिंग के लिए हिमांचल प्रदेश रवाना हुआ। सुमन ने बताया कि उन्हें पर्वत की चोटी तक पहुंचने में 4 दिन एवं वापस आने में 2 दिन का समय लगा। कुल 7 दिन में इस अभियान को पूरा करने का लक्ष्य मिला था।17 अक्टूबर 2020 से 23 अक्टूबर 2020 तक इस अभियान का पूरा कर लिया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।20 सदस्य में से सिर्फ 8 लोग ही शिखर पर पहुंच पाए। माउन्ट टेªकिंग में 8 राज्य छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश, उतराखंड, हिमांचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, और दिल्ली के पर्वतारोही शामिल हुए थे। सुमन ताम्रकार जल संसाधन विभाग जशपुर में अमीन के पद पर कार्यरत है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुरिया दरबार में खोला सौगातों का पिटारा : मांझी-चालकी सहित अन्य पदाधिकारियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा

शेयर करेजगदलपुर में बनेगा मांझी भवन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जगदलपुर 28 अक्टूबर 2020।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में सौगातों का पिटारा खोला। उन्होंने यहां बस्तर दशहरा के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मांझी-चालकी सहित विभिन्न पदाधिकारियों के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा कर दिल जीत लिया। मुख्यमंत्री […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग