बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार! JDU के 6 और BJP के 3 नए मंत्री बनेंगे, इन चेहरों को मिल सकती है जगह

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 30 नवंबर 2025। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार अगले महीने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। सूत्रों के अनुसार जेडीयू और बीजेपी दोनों अपने खाली पड़े मंत्री पद भरने की तैयारी कर रहे हैं। इस विस्तार के जरिए सामाजिक और जातीय समीकरण साधने पर खास जोर रहेगा। 

कैबिनेट में 9 पद खाली

वर्तमान में नीतीश कुमार कैबिनेट में कुल 9 मंत्री पद खाली हैं। इनमें जेडीयू के 6 पद, बीजेपी के 3 पद शामिल हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो जेडीयू मंत्रिमंडल में कुशवाहा और अति पिछड़े वर्ग (EBC) के विधायकों को प्रतिनिधित्व दे सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी इस विस्तार के जरिए राज्य की जातीय और सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए फैसला लेगी। सूत्रों का कहना है कि पार्टी मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका दे सकती है। 

इन मंत्रियों के पास हैं कई विभाग 

अभी जेडीयू और बीजेपी के कई मौजूदा मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग हैं, जिनमें जदयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 5, विजय चौधरी के पास 4, श्रवण कुमार और सुनील कुमार के 2-2 विभाग हैं। वहीं बीजेपी के विजय सिंह, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, अरुण शंकर प्रसाद के पास भी दो-दो विभाग हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीएम ने योगी ने गोरखपुर में सुनीं करीब 200 लोगों की समस्याएं, बोले- घबराइए मत, हर समस्या का होगा समाधान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गोरखपुर 30 नवंबर 2025। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन, रविवार सुबह जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्या लेकर आए लोगों से आत्मीयता से संवाद करते हुए कहा, ‘घबराइए मत, हर समस्या का समाधान […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट