उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से गृह, एवं पंचायत विभाग भी वापस लेना था

admin
शेयर करे

मुख्यमंत्री ने विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग वापस लेकर पर कतरे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 अगस्त 2025। मंत्री विस्तार में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग वापस लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे, उनमें से विजय शर्मा से मुख्यमंत्री ने तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को वापस लेकर उनके पर कतर दिए। मुख्यमंत्री को उनसे गृह एवं पंचायत विभाग को भी वापस लेना था और किसी अन्य को जिम्मेदारी देकर कानून व्यवस्था को मजबूत करना था। पंचायत एवं ग्रामीण विकास के जो रुके काम है उन्हें भी पूर्ण करना था।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा कोई भी विभाग संभाल नहीं पा रहे है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 20 महीनें में परफॉर्मेंस दिखने में असफल हो गए हैं। आए दिन चाकूबाजी, लूटपाट, डकैती, अपहरण, बलात्कार, गोलीबारी की घटनाएं हो रही है, नशीली दवाइयां की तस्करी बढ़ गई है, जेल में भी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फ्लॉप हो गई है, अपराधी अनियंत्रित हो गये है। वही हाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का भी है यहां कोई काम हो नहीं रहा है, ऐसे में मंत्री विस्तार के दौरान तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के साथ-साथ गृह, जेल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को भी उनसे वापस लेना था।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मंत्री विस्तार में अन्य मंत्रियों से विभाग वापस ली गई है तो उन्हें दूसरा विभाग सौंपा गया है। लेकिन विजय शर्मा से तकनीकी शिक्षा विभाग वापस ली गई उसके बदले में उन्हें दूसरा विभाग नहीं दिया गया, इस बात का प्रमाण है कि उनका परफॉर्मेंस ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

सीबीआई ने अनिल अंबानी की आरकॉम पर 2000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज किया, परिसरों पर छापे मारे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 अगस्त 2025। बैंक धोखाधड़ी मामले में आरकॉम और अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की सीबीआई तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में शनिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके परिसरों […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक