अमिताभ – कंगना समेत इन सितारों ने दी फैन्स को क्रिसमस की शुभकामनायें

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

आज देश भर में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। क्रिसमस के इस फेस्टीवल को बच्चे से लेकर बड़े तक सभी बड़ी धूम-धाम से सेलीब्रेट करते हैं। इस खास मौके पर फिल्मी सितारे और ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े सेलेब्स भी अपने चाहने वालों को त्योहार की बधाईयां दे रहे हैं। क्रिसमस  के मौके पर हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारों ने अपने फैंस को बधाई दी है-  

अमिताभ बच्चन –

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हर त्यौहार को धूम धाम से मनाते हैं। बीते दिन ही बच्चन परिवार में क्रिसमस का जश्न मनाया गया। और आज क्रिसमस के मौके पर बिग बी ने ट्वीट कर सभी को इसकी बधाई दी है। अमिताभ ने अपनी तस्वीरें शेयर कर ट्ववीट में लिखा -क्रिसमस की बधाई और सबसे सुरक्षित एहतियात में शांति और सद्भाव प्यार। 

अनुपम खेर –

अनुपम ने भी ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सभी को मेरी क्रिसमस की बधाई दी। 

हेमा मालिनी – 

हेमा मालिनी ने भी क्रिसमस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – मेरी तरफ से क्रिसमस की शुभकामनाएं। आने वाले वर्ष 2021  के लिए आशा से भरी प्रार्थना के बाद । हमें कोरोना के  टीके की सफलता के लिए प्रार्थना करते हैं। 

कंगना रनौत –

कंगना रनौत ने अपने ट्वीटर पर कई सारी तस्वीरें शेयर की जिनमें वो अपने भांजे के साथ दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा – मेरी क्रिसमस केवल उन लोगों को जो सभी भारतीय त्योहारों का सम्मान करते हैं और स्वीकार करते हैं । मेरी क्रिसमस केवल उन लोगों के लिए जो केवल हिंदू त्योहारों के आसपास चयनात्मक सक्रियता नहीं करते 

अक्षय कुमार –

परेश रावल –

परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा – मेरे सभी दोस्तों को क्रिसमस की बधाई। 

प्रीति ज़िंटा –

प्रीति ज़िंटा ने अपनी एक फनी वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया जिसमें वो कार में बैठी जलेबी का मजा लेती दिख रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा – इस साल सब अजीब ही रहा है और मैं इंडिया को मिस करती हूँ तो यहां मैं एक जलेबी के साथ छुट्टी के मौसम मीठा करने की कोशिश कर रही हूँ। यह स्वादिष्ट था और मैं सबसे कह सकती हूं-मीठे सपने इन से बने होते हैं। 

नेहा शर्मा –

नेहा शर्मा ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सभी को क्रिसमस की शुभकामनायें दी। 

मनोज बाजपाई –

मनोज बाजपाई ने अपने ट्वीट में लिखा – आप सभी को मेरी क्रिसमस। 

ऋचा चड्डा –

https://twitter.com/RichaChadha/status/1342220468082900997?s=20

ऋचा चड्डा ने एक जीआईएफ वीडियो शेयर की और सभी को क्रिसमस की बधाई दी। ऋचा ने अपने ट्वीट में लिखा – हर किसी के लिए मेरी क्रिसमस। खुशी और शांति हो इसकी उम्मीद और प्यार करती हूं । धुरंधर, निडर प्यार के बहुत सारे । क्योंकि हमें यही चाहिए । प्यार करने के लिए हां कहो।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का प्रतिनिधि सभा को भंग करने के फैसले पर नेपाली सरकार को कारण बताओ नोटिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           काठमांडू  25 दिसंबर 2020।  नेपाली उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली नीत सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी किया और कहा कि वह संसद को अचानक भंग करने के अपने निर्णय के संबंध में लिखित स्पष्टीकरण पेश करे। ‘माई रिपब्लिका’ समाचार पत्र […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र