ओडिशा के संबलपुर में हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान बाइक रैली पर बवाल, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

संबलपुर 13 अप्रैल 2023। ओडिशा सरकार ने हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़कने के बाद संबलपुर जिले में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं और इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हिंसा में एक महिला कर्मी सहित कम से कम 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। हालांकि पुलिस ने हिंसा में हताहत हुए नागरिकों की जानकारी नहीं दी।

प्रशासन ने संबलपुर शहर के छह थाना क्षेत्रों टाउन, धनुपाली, खेतराजपुर, ऐंथापाली, बरेईपाली और सदर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डी. के. सिंह ने संबलपुर में इंटरनेट पर रोक के संबंध में एक अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के अनुसार, ‘‘स्थिति गंभीर है और संबलपुर जिले में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए उपद्रवी सोशल मीडिया के जरिए झूठे और भड़काऊ संदेश प्रसारित कर रहे हैं।”

इंटरनेट सेवाएं निलंबित
सिंह ने कहा कि ‘‘भड़काऊ और उकसावे वाले उन संदेशों” के प्रसार को रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं, जिनसे ‘‘सांप्रदायिक भावनाएं भड़क सकती हैं।” अधिसूचना के अनुसार, ‘‘सोशल मीडिया मंच व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि तक पहुंच नहीं होगी। सभी एमएसपी व आईएसपी और ब्रॉडबैंड डायल अप सिस्टम की इंटरनेट/डाटा सेवाएं निलंबित रहेंगी।’

हिरासत में 43 लोग, पुलिस बल की 30 टुकड़ियों तैनात
संबलपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी. गंगाधर ने बताया कि 43 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 26 लोगों पर अब तक भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इलाके में पुलिस बल की 30 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। हिंसा में किसी तरह की साजिश होने के सवाल पर गंगाधर ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि यह एक छिटपुट घटना है। जांच की जा रही है। स्थिति अब नियंत्रण में है।”

गंगाधर ने बताया कि शुक्रवार को प्रस्तावित हनुमान जयंती समारोह और शोभायात्रा की अनुमति दी जाए या नहीं, इस पर जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी। इस साल शुक्रवार को महा विसुबा संक्रांति है। महा विसुबा संक्रांति के दिन ओडिशा में हनुमान जयंती मनाई जाती है। संबलपुर शहर में ज्यादातर स्थानों पर लोगों की आवाजाही न होने की वजह से सन्नाटा पसरा है और दुकानें तथा कारोबारी प्रतिष्ठान बंद हैं।

Leave a Reply

Next Post

झांसी में एसटीएफ का एक्शन: अतीक अहमद का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, शुटर गुलाम को भी मार गिराया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 13 अप्रैल 2023। उमेश पाल हत्याकांड में डेढ़ महीने से फरार चल रहा माफिया अतीक अहमद का बेटा असद गुरुवार (13 अप्रैल) को झांसी में यूपी एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ में मारा गया है। उसके साथ ही शूटर गुलाम भी मारा गया है। गौरतलब है कि दोनों ने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान