‘झुकना आदिवासियों के DNA में नहीं, अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे’, कल्पना सोरेन का भाजपा पर हमला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 मई 2024। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने पति की गिरफ्तारी पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि उनके पति के गिरफ्तार होने के बाद जेएमएम और उनके परिवार को गहरा आघात लगा है। उन्होंने कहा कि झुकना हम आदिवासियों के डीएनए में नहीं है और हेमंत सोरेने अब और भी ज्यादा मजबूत होकर उभरेंगे। जेएमएम नेता ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और अब हम हेमंत के जमानत पर बाहर आकर  लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने का इंतजार कर रहे हैं। कल्पना ने कहा कि उनके पति को भाजपा ने षडयंत्र रचकर जाल में फंसाया और विपक्ष को दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 

‘भाजपा का काम सिर्फ झूठ बोलना’
कल्पना ने ने सवाल पूछा कि जिस तरह से गरीबों, आदिवासियों और दलितों के लिए काम करने वाले विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार करवाया जा रहा है, उससे संविधान की रक्षा कैसे होगी? उन्होंने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ झूठ बोलना है और इस बार झारखंड की जनता का केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य के संसाधनों को लूटने वाली भाजपा को जनता द्वारा राज्य से बाहर कर दिया जाएगा। अपने पति की गिरफ्तारी पर कल्पना सोरेन ने कहा कि आखिर किस वजह से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा विपक्ष द्वारा शासित राज्यों में कार्रवाई की जा रही है।  

‘झुकना आदिवासियों के डीएनए में नहीं’
परिवार में कथित विवाद और सीता सोरेन के पार्टी छोड़ने पर कल्पना ने कहा कि उनके परिवार में पूरी एकता है और जेएमएम से अलग होने का फैसला सीता सोरेन का ही था। 48 वर्षीय जेएमएम नेता ने कहा कि उन्हें राजनीति कभी भी पसंद नहीं रही, लेकिन परिस्थितियों ने उन्हें इसमें धकेल दिया। उन्होंने कहा कि वह अन्याय और तानाशाही ताकतों के खिलाफ लड़ेंगी क्योंकि झुकना आदिवासियों के डीएनए में नहीं है और इसी वजह से हेमंत सोरेन ने अपने मूल्यों से समझौता करने के बजाय जेल जाना पसंद किया। 

‘हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी’
कल्पना के आगे कहा कि ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित थी क्योंकि भाजपा उन्हें अपने साथ शामिल करने की योजना बना रही थी। उन्होंने आगे कहा कि हेमंत की गिरफ्तारी केंद्र सरकार द्वारा उन्हें अपमानित करने की योजना का हिस्सा है, इसलिए इसका करारा जवाब मिलेगा।
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव, सविता पूनिया की जगह सलीमा टेटे बनीं कप्तान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 मई 2024। भारतीय महिला हॉकी टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। मिडफील्डर सलीमा टेटे को अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया की जगह इस महीने के आखिर में होने वाले एफआईएच प्रो लीग के बेल्जियम और इंग्लैंड चरण के लिए भारत की 24 सदस्यीय महिला […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप