सरकारी स्कूल में मिली 11 साल के बच्चे की लाश, धारदार हथियार से हत्या

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायगढ़ 25 मई 2023। रायगढ़ जिले के ग्राम चिराईपानी के सरकारी स्कूल में गुरुवार सुबह बच्चे की लहूलुहान लाश मिली है। छात्र प्रीतम चौहान (11 वर्ष) एक दिन पहले लापता हो गया था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। छात्र शासकीय प्राथमिक शाला चिराईपानी में पढ़ता था। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिंदल प्लांट के करीब स्थित चिराईपानी गांव के सरकारी स्कूल में 11 साल का बच्चा प्रीतम चौहान छठवीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार को छात्र घर से खेलने का कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों और गांववालों ने रातभर उसकी तलाश गांव में और रिश्तेदारों के यहां की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह कुछ बच्चे स्कूल परिसर में खेलने के लिए पहुंचे, तो वहीं एक निर्माणाधीन भवन में उसकी लाश देखी।

बच्चों ने तुरंत प्रीतम की लाश होने की खबर गांववालों और उसके परिजनों को दी। मृतक के पिता हीरालाल अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बेटे की लाश देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी, कोतरा रोड पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची हुई है। घटनास्थल की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव के पास खून ही खून पड़ा हुआ मिला है। बच्चे की टीशर्ट पर भी खून लगा हुआ है। शव पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। घटनास्थल पर धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। पुलिस फिलहाल मृत बच्चे के माता-पिता, रिश्तेदारों, दोस्त और गांववालों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने परिवार से पूछा है कि क्या उनकी किसी से पुरानी रंजिश तो नहीं है, आखिरी बार बच्चे को किसके साथ देखा गया था, बच्चा कब खेलने के लिए निकला था। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे की तलाश के लिए मुखबिरों को भी एक्टिव कर दिया है।

पुलिस संदिग्धों की लिस्ट बना रही है। फिलहाल पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस को शव जिस सरकारी स्कूल परिसर के अंदर निर्माणाधीन इमारत से मिला है, उसकी भी बारीकी से जांच की जा रही है। डॉग स्क्वॉड को घटनास्थल के अलावा पूरे गांव में घुमाया जा रहा है, ताकि आरोपी का कोई सुराग लग सके।

Leave a Reply

Next Post

संसद भवन के उद्घाटन से पहले दिल्ली पुलिस की हाई लेवल मीटींग, धरने पर बैठे पहलवानों को देखते हुए बढ़ाई सुरक्षा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 मई 2023। पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 28 मई को संसद भवन के उद्घाटन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की। कुछ विपक्षी दलों द्वारा नए संसद भवन के […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच