जमीन विवाद को लेकर नशे में धुत देवर ने की भाभी की हत्या, बड़ा भाई भी गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सरगुजा 11 अक्टूबर 2022। सरगुजा जिले के ग्राम चकेरी में सोमवार देर रात देवर ने डंडा मारकर भाभी को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के वक्त में आरोपी नशे में धुत था। घटना उदयपुर थाना क्षेत्र में हुई। दोनों परिवारों के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

उदयपुर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम चकेरी के आश्रित मोहल्ला आमाडुगु में सोमवार देर रात करीब 12-1 बजे आपसी विवाद में हत्या की वारदात हुई। आरोपी परमेश्वर सिंह (28 वर्ष) ने पहले अपने भाई प्रेम सिंह के साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद बड़ा भाई प्रेम सिंह अपने घर चला गया। इसके बाद छोटा भाई परमेश्वर नशे में धुत होकर रात 12 बजे अपने बड़े भाई प्रेम सिंह के घर पहुंचा और खूब गालीगलौज करने लगा। हल्ला-गुल्ला सुनकर बड़ा भाई अपनी पत्नी सुशीला सिंह (30 वर्ष) के साथ बाहर निकला।

इसी दौरान परमेश्वर सिंह ने अपने बड़े भाई प्रेम सिंह पर डंडे से वार कर दिया, तो उसकी पत्नी सुशीला बीच-बचाव करने लगी। जिस पर आरोपी ने भाभी के सिर पर भी डंडे से जोरदार वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और बहुत अधिक खून निकलने लगा। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना में घायल प्रेम सिंह को डायल 112 की टीम ने उदयपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Next Post

बूढ़ापारा तालाब के पास से धरना स्थल हटाने के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक: मिला आश्वासन; जिला प्रशासन नई जगह जल्द तलाशेगा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 अक्टूबर 2022। बूढ़ापारा स्थित धरना स्थल को हटाने के संबंध में रायपुर कलेक्टर ने सोमवार को बैठक की, जिसमें नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय नेता मौजूद रहे। धरना स्थल को हटाने के संबंध में आसपास क्षेत्रों के नागरिकों द्वारा लंबे समय से मांग की जा […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'