पाकिस्तान की टीम का समर्थन करने पर लोगों ने दुकानदार से मंगवाई माफी, ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगवाए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पणजी 25 फरवरी 2023। गोवा के कैलंगुट में एक दुकानदार को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का समर्थन करना भारी पड़ गया। दरअसल, उसका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अपना समर्थन जाहिर करते देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों के एक समूह ने उस व्यक्ति से सार्वजनिक तौर पर ना केवल माफी मंगवाई बल्कि भारत माता की जय का नारा भी लगवाया। मामला उत्तरी गोवा का है।  जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो एक ट्रैवल व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें उत्तरी गोवा के कैलंगुट में दुकान के मालिक को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम का समर्थन कर रहा था। जब उससे पूछा गया कि ऐसा क्यों इस पर वह जवाब देता है कि यह एक मुस्लिम इलाका है इसलिए वह पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है।  बता दें कि जिस समय यह वीडियो शूट किया गया तब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का मैच चल रहा था।  

 वीडियो में देखा जा सकता है कि व्लॉगर शख्स से कुछ देर बात कर रहा है। व्लॉगर दुकान के मालिक से पूछता है, “कौन खेल रहा है? क्या आप न्यूज़ीलैंड के लिए चीयर कर रहे हैं?” आदमी जवाब देता है, “पाकिस्तान के लिए।” व्लॉगर फिर उससे पूछता है कि क्यों, जिस पर आदमी यह कहते हुए जवाब देता है, “क्योंकि यह मुस्लिम इलाका है।”

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों का एक ग्रुप गुरुवार को दुकानदार के पास पहुंचा और उससे पाकिस्तान का समर्थन करने को लेकर पूछताछ की। इसके बाद उन लोगों ने दुकानदार को न केवल माफी मांगने के लिए मजबूर किया बल्कि ‘भारत माता की जय’ वाले नारे भी लगवाए। इसका भी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दुकानदार को घुटने टेककर और कान पकड़कर माफी मांगते हुए देखा जा सकता है। वहीं, पुलिस का इस मामले को लेकर कहना है कि उसे कोई शिकायत नहीं मिली है। 

Leave a Reply

Next Post

विराट का नया खुलासा- 99% संभावना होती है कि धोनी मेरा फोन न उठाएं, लेकिन वह मेरी हालत समझते हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 फरवरी 2023। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती के बारे में सभी जानते हैं और दोनों ने मिलकर देश […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप