पुल के गड्ढे में फंसा छोटा हाथी, 3 घंटे तक जाम रहा नेशनल हाइवे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 16 सितंबर 2022। जिले के कटघोरा वनमंडल में गुरुवार शाम एक नन्हा हाथी सड़क पार करते हुए पुल के गड्ढे में फंस गया। उसे बचाने के लिए हाथियों का दल वहां जमा हो गया, जिसके कारण कटघोरा-चोटिया नेशनल हाईवे- 130 करीब 3 घंटे तक जाम रहा। बाद में वन विभाग की टीम ने नन्हें हाथी का सफल रेस्क्यू किया। मामला एतमा रेंज का है।

हाथियों के दल को देख वहां गांववालों की भीड़ जमा हो गई। मड़ई के पास NH- 130 पर 21 हाथियों का दल गुरुवार शाम 6 बजे सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान एक शावक पास में ही बने पुल के गड्ढे में फंस गया। उसकी मां और अन्य हाथी उसे बचाने के लिए आए, लेकिन वो गड्ढे से नहीं निकल सका। गांववालों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

एतमा नगर रेंजर मनीष सिंह, DFO प्रेमलता यादव और रेंजर केंदई अभिषेक दुबे पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस समय इस एरिया में 21 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। फिलहाल हाथी के शावक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि शावक की मां हर वक्त अपने बच्चे के आसपास ही रही, वहीं बाकी हाथी भी सड़क पर ही मंडराते रहे। इस वजह से ट्रैफिक को रोक दिया गया था और लोगों को हिदायत दी गई थी कि वे घटनास्थल के एकदम नजदीक न जाएं।

Leave a Reply

Next Post

35 दिन बाद भी नहीं आया राजू को होश, भाई दीपू बोले- आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 सितंबर 2022। कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। लेकिन उन्हें अब तक होश नहीं आया। राजू के भाई ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजू अब भी […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा