मलाइका अरोड़ा से मोहब्बत करके नर्क हो गई थी अर्जुन कपूर की जिंदगी! रिलेशनशिप पर खुलकर बोले ‘इशकजादे’

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 फरवरी 2022। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे अनूठी जोड़ियों में गिनी जाती है। मलाइका अरोड़ा एक बच्चे की मां हैं और अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। वहीं अर्जुन कपूर उम्र में उनसे काफी छोटे हैं। बावजूद इसके दोनों ने समाज की सीमाओं को तोड़ते हुए एक दूसरे से प्यार किया और एक वक्त से बाद खुलकर सबके सामने भी आ गए। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।

जिंदगी में बहुत सा जहर घुल गया
अर्जुन कपूर से जब पूछा गया कि वह अच्छे-बुरे वक्त में हमेशा ही मलाइका का हाथ थामकर खड़े रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘हां, मैं उसके साथ खड़ा रहा हूं और वो मेरे साथ खड़ी रही है। सोशल मीडिया के चलते सब कुछ बहुत जहरीला हो गया था। कयासों, मुश्किलों, तरह-तरह की फालतू बातों और पेचीदगियों के बावजूद इस रिश्ते में हम दोनों एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं।

कुछ दिनों तक नर्क हो गई जिंदगी
अर्जुन कपूर ने कहा, ‘कई दिनों तक हमारी जिंदगी नर्क हो गई थी। इस तथ्य के बावजूद कि हम खुलकर सामने आ गए हैं, उसे बहुत कुछ झेलना पड़ता था, लेकिन मैं उसकी तारीफ करता हूं कि उसने हमारे रिश्ते तो इतना सम्मान और महत्व दिया। मलाइका के साथ खड़ा रहने में कभी भी मुझे कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जैसा महसूस नहीं हुआ।

बस ये लगा कि सही के साथ खड़ा हूं
अर्जुन कपूर ने कहा, ‘मुझे बस ऐसा लगा कि मैं सही के साथ खड़ा हूं। एक बहुत स्वाभाविक चीज कर रहा हूं।’ बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते को लेकर काफी समय तक कयासों का सिलसिला चलता रहा। दोनों की उम्र के फर्क के चलते लोगों ने तरह-तरह की बातें कीं लेकिन आखिर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने पहली बार खुलकर सामने आने का फैसला किया और अपनी एक रोमांटिक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी।

Leave a Reply

Next Post

हिजाब विवाद पर राकेश टिकैत की देशवासियों को नसीहत, हिसाब पर करें बात वरना बिक जाएगा देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 फरवरी 2022। कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में हिजाब को लेकर छिड़े विवाद के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने टिप्पणी की है। उन्होंने हिजाब पर छिड़े विवाद को गैर-जरूरी करार दिया है। राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर पोस्ट करते […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान