विदिशा में 24 घंटे बाद 60 फीट गहरे बोरवेल से निकाला गया लोकेश, लेकिन नहीं बच सकी जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

विदिशा 15 मार्च 2023। एमपी के विदिशा में बोरवेल में गिरे लोकेश अहिरवार को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में बच्चे को डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए 24 घंटे से ज्यादा समय तक रेस्क्यू चलाया गया था। प्रशासन की टीम ने करीब 24 घंटे से ज्यादा की कड़ी मशक्त के बाद बच्चे को बाहर निकाला था। बच्चे को बोरवेल से निकालने के बाद उसे अस्पताल भेजा गया। रेस्क्यू टीम ने करीब 50 फीट खुदाई के बाद एक 5 फीट की सुरंग बनाकर बोरवेल के अंदर पहुंची थी। बच्चे के परिजनों को 4 लाख रुपए के सहायता की घोषणा की गई है।

इस सुरंग के जरिए बच्चे को बाहर निकाला गया। बच्चे को बाहर निकालने के बाद टीम तुरंत उसे लेटरी अस्पताल लेकर पहुंची थी लेकिन मासूम को बचाया नहीं जा सका। बच्चा जिस बोरवेल में गिरा था वो करीब 60 फीट का था। मंगलवार को बच्चे के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिलने के बाद ही उसे बचाने का काम शुरू किया गया था। बीच में रेतीली मिट्टी फंसने के कारण खुदाई का काम स्लो हो गया था।

दोषियों के खिलाफ एक्शन
मामले की जानकारी देते हुए कलेक्टर उमा शंकर भार्गव ने कहा कि हमने अपनी ओर से पूरी कोशिश की लेकिन अफसोस है कि हम बच्चे को बचा नहीं पाए। सीएम ने भी दुख व्यक्त किया और बच्चे के परिवार के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। हम दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे।

मौके पर मौजूद था मेडिल स्टॉफ
बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद एडिशनल एसपी समीर यादव ने कहा कि बच्चे को ऑक्सीजन सपोर्ट देकर लटेरी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि पहले से ही मौके पर एक एम्बुलेंस खड़ी कर दी गई थी। मेडिकल स्टॉफ भी मौके पर मौजूद थे। बता दें कि मंगलवार को खेलते समय लोकेश अहिरवार बोरवेल में गिर गया था। सीएम शिवराज ने भी बच्चे को बचाने के लिए निर्देश दिए थे।

बोरवेल में की जा रही थी ऑक्सीजन सप्लाई
मासूम बच्चे को बचाने के लिए एसडीआरएफ की 3 और एनडीआरएफ की 1 टीम मौजूद थी। बच्चे की निगरानी के लिए एक वेब कैमरा लगाया गया था इस कैमरे के जरिए बच्चे पर नजर रखी जा रही थी। बोरवेल के अंदर ऑक्सीजन की सप्लाई भी की जा रही थी।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व क्रिकेटर ने खुद को सीएम, सीएम का पीए और धोनी बताकर 60 कंपनियों से करोड़ो ठगा, अब पुलिस के हत्थे चढ़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 15 मार्च 2023। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नागराज बुदुमुरु के रूप में हुई है, जो कि पूर्ण रणजी क्रिकेटर रहा है। आरोप है कि नागराज ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और उनके पीए के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान