श्रीराम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति कलश पहुंचा छत्तीसगढ़, रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सीएम को सौंपा, यहां किया जाएगा प्रज्ज्वलित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 18 जनवरी 2024। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति गुरुवार को छत्तीसगढ़ पहुंची. सीएम विष्णुदेव साय को राज्य अतिथि गृह पहुना में श्रीराम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश सौंपा. इस अवसर पर साय ने कहा कि राजधानी रायपुर के श्री राम मंदिर में ज्योति कलश को रखा जाएगा, जहां से प्रदेश भर में पावन ज्योति भेजी जाएगी. मुख्यमंत्री ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशवासियों से घर-घर ज्योति जलाने अपील भी की। आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे रामभक्तों ने सीएम साय को बताया कि रामभक्तों का सात सदस्यीय दल रामजन्मभूमि से ज्योति कलश लाने गया था. उल्लेखनीय है कि दल में मुस्लिम सम्प्रदाय से भी भिलाई निवासी रज्जन अकील खान और शाहनवाज ने अपनी सहभागिता दी है।

इस दल में प्रग्नेश महेंद्र भाई पटेल, राजू साहू, अरविंद पटेल, आकाश पाल आदि शामिल रहे. मुख्यमंत्री को रामभक्तों द्वारा आयोध्याधाम का प्रसाद भी भेंट किया. इस अवसर रोहित कौशिक, प्रकाश शर्मा, पंडित विकास शास्त्री, टीका राम साहू, राजेश तिवारी, महेश सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

एल्कोहल से भी ज्यादा नुकसानदायक होती हैं खानपान की ये 4 चीजें, शरीर को बनाने लगती हैं खोखला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 18 जनवरी 2024। हम अक्सर ही सुनते हैं कि मादक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि वो स्वास्थ्य के लिए अच्छी साबित नहीं होती हैं और यह सही भी है इसीलिए लोग मादक पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं या कम से कम करते […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान