MGR की 104वीं जंयती पर ‘थलाइवी’ के मेकर्स ने दिया ट्रिब्यूट, एक फ्रेम में दिखे कंगना और अरविंद।

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

राजनीतिक पार्टी अन्नाद्रमुक के संस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन की आज 104वीं जयंती है। पूरा राजनीतिक जगत तमिलनाडु के सबसे चर्चित मुख्यमंत्री रहे एमजीआर को उनकी जंयती के मौके पर नमन कर रहा है। वहीं, बॉलीवुड फिल्म ‘थलाइवी’ के मेकर्स ने भी इस मौके पर एक वीडियो रिलीज़ कर तमिलनाडु के थलाइवा कहे जाने वाले भारत रत्न एम जी रामचंद्रन को शानदार ट्रिब्यूट दिया है।

फिल्म के मेकर्स ने एक वीडियो ज़ारी किया है। इस वीडियो को कंगना रनौत ने भी शेयर किया है। वीडियो में तस्वीरो के ज़रिये फिल्मों और राजनीतिक जगत में एमजीआर के 50 साल के शानदार सफर को तस्वीरों के ज़रिए दिखाया गया है। साथ ही ‘थलाइवी’ में एमजीआर का रोल प्ले करने जा रहे एक्टर अरविंद स्वामी का भी फर्स्ट लुक जारी किया गया है।

45 सेकेंड के इस वीडियो में कंगना और अरविंद स्वामी पहली बार एक ही फ्रेम में दिख रहे हैं। इस तस्वीर के ज़रिये उस दौर को दिखाया गया है जब जयललिता और एमजीआर दोनों सुपरस्टार्स थे और अपने फैंस के दिलों पर राज किया करते थे। अरविंद स्वामी और कंगना के बीच जबरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिल रही है।

आपको बता दें कि फिल्म ‘थलाइवी’ में कंगना रनौत दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस और पॉलीटिशन रहीं जे. जयललिता का रोल प्ले करती दिखेंगी। अपने इस रोल के लिए कंगना ने जी-तोड़ मेहनत की है। उन्होने कई किलो वज़न भी बढ़ाया था। इस फिल्म हिन्दी भाषा के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन ए.एल.विजय ने किया है।

Leave a Reply

Next Post

महाभारत के कर्ण के अवतार में दिखेंगे शाहिद कपूर ? राकेश ओमप्रकाश मेहरा से मिलाया हाथ!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कबीर सिंह’ एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी ऑनस्क्रीन इमेज के साथ जमकर एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। फिल्म ‘कबीर सिंह’ में वो एक ज़िद्दी आशिक के रोल में दिखे थे, तो फिल्म ‘पद्मावत’ में उन्होने रावल रत्न सिंह का किरदार निभाया था। जबकि अपनी अगली फिल्म […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी