जैकलीन-सुकेश मामला: होम सेक्रेटरी बनकर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से की थी ठगी, अमित शाह के नाम पर लिए थे 200 करोड़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2021। करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के कथित ब्वॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर का एक और खेल उजागर हुआ है। उन पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) की चार्टशीट में शामिल एक ऑडियो रिकॉर्डिंग से यह मामला खुलकर सामने आया है। सुकेश इस समय जेल में बंद हैं। आरोप है कि सुकेश ने होम सेक्रेटरी बनकर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह को फंसाया और जेल से ही उनको फोन करके 200 करोड़ की ठगी की। शिविंदर भी धोखाधड़ी के आरोप में 2017 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

अमित शाह का नाम लेकर किया खेल

मामले के तहत सुकेश ने शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह के पास फोन किया। उनसे कहा कि वह होम सेक्रेटरी अजय भल्ला बोल रहा है। गृहमंत्री अमित शाह तक उसकी पहुंच है और वह ही शिविंदर को जेल से निकाल सकता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें पार्टी फंड में चंदे के रूप में 200 करोड़ जमा करने होंगे। बातों में आकर अदिति ने 200 करोड़ रुपये दे दिए। यह पूरी कहानी सुकेश ने जेल से ही रची। 2020-21 के बीच अदिति ने 30 किश्तों में 200 करोड़ रुपये जमा किए।  

फोन रिकॉर्डिंग से खुला मामला 

जून 2020 तक अदिति को ठगी का शक होने लगा, जिसके बाद से वह सुकेश की हर बातचीत को रिकॉर्ड करने लगी। इसके बाद अदिति ने 11 महीनों में सुकेश की कॉल की करीब 84 रिकॉर्डिंग ईडी(प्रवर्तन निदेशालय) को सौंप दी, जिससे पूरा मामला सामने आ गया। इस बातचीत के दौरान सुकेश ने लॉ सेक्रेटरी अनूप कुमार और एक अन्य के नाम पर अलग-अलग लोगों से अदिति की बात भी करवाई। अदिति ने सुकेश पर 200 करोड़ की धोखाधड़ी करने पर एफआईआर दर्ज करवाई है। 

जैकलीन को तलब कर चुकी है ईडी 

फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भी ईडी कई बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है। सुकेश और जैकलीन के बीच मामला तब सामने आया, जब सुकेश ने उन्हें महंगे तोहफे दिए। भले ही जैकलीन इस बात से इंकार कर चुकी हैं कि सुकेश ही उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं, लेकिन ईडी इस मामले में छानबीन कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के सभी बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, एम्स में जारी रहेंगी सेवाएं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 दिसंबर 2021। सफदरजंग, जीटीबी, लोकनायक, आरएमएल सहित दिल्ली के लगभग सभी बड़े अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार से हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हड़ताल नहीं है लेकिन अन्य अस्पतालों में ओपीडी, इमरजेंसी और कोविड वार्ड में ड्यूटी […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'