कोविड-19 के बचाव के मापदंड का पालन कर आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों महिलाओं को गर्म भोजन दिया जा रहा तो भाजपा को राजनीति सूज रही है – फूलों देवी नेताम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह एवं बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर महिला कांग्रेस की प्रतिक्रिया

राज्य सरकार बच्चों के पोषण स्तर को बनाए रखने के लिए सेवाएं शुरू करने से पहले पूरी योजना तैयारी की गई है। भाजपा के नेताओं को झूठा चिंता करने की जरूरत नहीं है –

राज्य मे पूर्वर्ती भाजपा शासन में कुपोषण और गरीबी बढाने योजना पर कार्य हो रही थी अब यह नहीं होगा क्योंकि छत्तीसगढ़ के कमान सक्षम एवं कुशल नेतृत्व के हाथों में है

फूलो देवी नेताम ने कहा कि हर क्षेत्र मे विफल मोदी सरकार के कारण आज कोरोना महामारी विश्व में दूसरे नंबर पर आ गया है।

मोदी ने समय रहते यदि ध्यान दिया होते तो इस आपदा से बचा जा सकता था

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 8 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार गड़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ अभियान चलाकर छत्तीसगढ़ के नवनिहालो को कुपोषण मुक्त एवं महिलाओं को एनीमिया मुक्त करने अभियान चला रही है तो भाजपा नेताओं को राजनीति सूझ रही  है। राज्य सभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह एवं बृजमोहन अग्रवाल से पूछा कोविड-19 के बचाव के मापदंडों का पालन करते हुए आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों से छत्तीसगढ़ के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को गर्म भोजन कृमि नाशक गोली और विटामिन की गोलियां के साथ पोषण युक्त आहार दिया जा रहा है तो भाजपा नेता ओछी राजनीति क्यों कर रहे है? मोदी वन में कुपोषण हटाने काम नहीं किया गया यही वजह है भारत विश्व में 100वे नंबर पर है जहाँ सुपोषित स्वस्थ एवं तंदुरुस्त बच्चों की संख्या कम है। 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल में मंत्री रहे रेणुका सिंह  बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ के बच्चों एवं महिलाओं की चिंता नहीं हुई उस दौरान कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार करने में दिन रात एक किए हुए थे। उस दौरान राज्य के नौनिहाल और महिलाओं की चिंता की गई होती तो 15 साल में छत्तीसगढ़ कुपोषण मुक्त हो जाता।

फूलों देवी नेताम ने कहा  कि इन लोग किस मुंह से बात कर रहे है क्या वे नहीं चाहते कि प्रदेश कुपोषण मुक्त हो। जनहित की  यदि चिंता होती तो इस आपदा की  स्थिति में बयान बाजी को छोड़कर अपने कर्तव्य का  निर्वहन करते। छत्तीसगढ़ में ‘मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान‘ और विभिन्न योजनाओं के एकीकृत प्लान से बच्चों में कुपोषण दूर करने में बड़ी सफलता मिली है। इस सफलता से  भाजपा नेताओं को ईर्ष्या हो रही है। रमन सरकार के 15 साल के शासन काल में कभी भी इन कुपोषित बच्चों पर ध्यान नहिं दिया गया यदि ध्यान दिये होते तो आज प्रदेश कुपोषण मुक्त होते। पूर्व  रमन सरकार के समय  प्रदेश में 9 लाख 70 हजार बच्चे कुपोषित थे।

फूलों देवी  ने कहा कि कुपोषण को  कांग्रेस सरकार ने गम्भीरता से लेते हुए जमीन स्तर से जुड़ कर काम किये जिसका परिणाम  67 हजार 889 बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं। इस तरह कुपोषित बच्चों की संख्या में लगभग 13.79 प्रतिशत की कमी आई है। जो कुपोषण के खिलाफ शुरू की गई जंग में एक बड़ी उपलब्धि है। बहुत ही कम समय में ही कुपोषण की दर में उल्लेखनीय कमी का श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व सहित उनकी दूरदर्शी सोच को जाता है।

राज्य मे पूर्वर्ती भाजपा शासन में कुपोषण अौर गरीबी बढाने योजना पर कार्य हो रही थी  अब यह नहीं होगा क्योंकि छत्तीसगढ़ के कमान सक्षम एवं कुशल नेतृत्व के हाथों में है।

फूलों देवी नेताम ने कहा कि हर क्षेत्र मे विफल मोदी सरकार के कारण आज कोरोना महामारी विश्व में दूसरे नंबर पर आ गया है।मोदी ने समय रहते यदि ध्यान दिया होते तो इस आपदा से बचा जा सकता था। जिस वक्त कोरोना भारत में पैर पसार रहा था उस समय मोदी जी नमस्ते ट्रम्प, विधायकों की  खरीद फरोख्त में लगे हुए थे।

Leave a Reply

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर वेबीनार में जिला लोक षिक्षण समिति के सदस्य हुए सम्मिलित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोण्डागांव 08 सितम्बर 2020। आज राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2020 पर वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार में कोण्डागांव से जिला लोक शिक्षण समिति के सदस्य सम्मिलित हुए। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ