अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर वेबीनार में जिला लोक षिक्षण समिति के सदस्य हुए सम्मिलित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोण्डागांव 08 सितम्बर 2020। आज राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2020 पर वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबीनार में कोण्डागांव से जिला लोक शिक्षण समिति के सदस्य सम्मिलित हुए। इस वेबीनार में श्री टेकाम ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने वर्तमान में राज्य में संचालित ‘मुख्यमंत्री शहरी साक्षरता योजना‘ के अंतर्गत कार्यों में तेजी लाने के साथ इसके सफल क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शीघ्र ही ‘पढ़ना बढ़ना अभियान‘ राज्यभर में संचालित किया जायेगा। इस अभियान के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा एवं साक्षरता के सर्वव्यापी विस्तार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अभियान की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा का संचार किया जायेगा। इस अवसर पर राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक डी राहुल वेंकट ने पारम्परिक शिक्षा के साथ समय की मांग अनुसार डिजिटल साक्षरता को बढ़ाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी वेणु गोपाल राव, संजय राठौर, सहायक परियोजना समन्वयक रूप सिंह सलाम, ईमल बघेल, डीएस पोटाई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनोट के ड्रग लेने की जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार,कंगना ने कहा- सबूत मिला तो हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दूंगी

शेयर करेशिवसेना ने कंगना के खिलाफ ठाणे पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज कराई है बीएमसी ने कंगना के ऑफिस पर नोटिस चिपकाया, उन पर अवैध निर्माण करने का आरोप केंद्र से मिली वाई कैटेगरी की सुरक्षा के साथ कंगना 9 सितंबर को मुंबई पहुंचेंगी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 8 सितम्बर […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस