कुसमुंडा क्षेत्र से लापता बुजुर्ग का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस; ठंड से मौत की जताई जा रही आशंका

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 26 दिसंबर 2025। कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत वैशाली नगर खम्हरिया निवासी 55 वर्षीय चैतराम यादव का शव कुसमुंडा खदान से लगे बरपाली क्षेत्र में मिला है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बीते लगभग 10 से 12 दिन से लापता था, परिजन अपने स्तर पर उसकी खोजबीन कर रहे थे,पुलिस में भी सूचना दी गई थी,इस दौरान कुछ लोगों ने बुजुर्ग का शव बीते शनिवार को कुसमुंडा खदान से लगे खोडरी बरपाली से खदान जाने वाले ऊपर रास्ते में देखा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को भी सूचना दी गई। विकास नगर स्थित अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया है। प्रथम दृष्टया ठंड से अकड़ कर मौत होना बताया जा रहा है। वहीं, शव देखने से यह आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत हाल में ही हुई है। हालांकि जांच उपरांत मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा। वहीं, परिजनों का कहना है कि वे अक्सर इस तरह से कई बार घूमने निकल जाया करते थे और लौट आते थे। इस बार कई दिनों तक नहीं लौटने से चिंता बढ़ गई थी।

परिजनों की माने तो लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई थी। वहीं, आसपास रिश्तेदार और लोगों से पूछताछ की जा रही थी लेकिन पता नहीं चल पा रहा था, फोन के माध्यम से जानकारी मिली तब मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम शव को पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: CCTV में कैद मारपीट, टांगी, चाकू और डंडों से हमला, दोनों पक्षों पर केस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सक्ती 26 दिसंबर 2025। सक्ती जिले में दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें करीब 10 से अधिक लोग मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प