विधायक देवेंद्र यादव के निकलने का इंतजार, बंगले के बाहर एएसपी पुलिस के साथ मौजूद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बलौदा बाजार 17 अगस्त 2024। बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के सेक्टर पांच स्थित घर पर बलौदा बाजार भाटापारा पुलिस पहुंची है। चार घंटे से पुलिस विधायक निवास के बाहर में मौजूद है। एएसपी अभिषेक सिंह पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। विधायक के बंगले के बाहर समर्थकों का भी जमावड़ा चालू हो गया है, लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की है। पुलिस सुबह सात बज से देवेंद्र यादव के बंगले से बाहर निकलने का इंतजार कर रही है। बंगले के बाहर बलौदा बाजार एएसपी अभिषेक सिंह, डीएसपी बलोदा बाजार ईश्वर चंद्राकर, निरीक्षक योगिता खापर्डे सहित आधा दर्जन से अधिक थानों के प्रभारियों की टीम शामिल है। समर्थकों की भीड़ को देखते हुए दुर्ग जिला पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया है। 

Leave a Reply

Next Post

अब रेलवे लाइन से जुड़ेगा बीजापुर: केंद्र ने दी कोरबा-अंबिकापुर रेलवे लाइन को मंजूरी, सीएम साय ने दी खुशखबरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 अगस्त 2024। बीजेपी की सरकार में छत्तीसगढ़ में खुशखबरी का दौर जारी है। जल्द ही सुदूर आदिवासी जिला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा। केंद्र सरकार ने कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है। इस आशय की जानकारी खुद छत्तीसगढ़ के सीएम […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प