दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था नरेश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 कोरबा, 10 अक्टूबर 2026। कोरबा जिले में पिकनिक मनाने गए चार बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी से बांकी के सुमेधा पिकनिक मनाने पहुंचे चार बच्चे नदी में बने डैम में नहाने उतरे थे। इस दौरान 15 वर्षीय नरेश साहू गहरे पानी में डूब गया। घटना शुक्रवार शाम की है। शनिवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।

मृतक की पहचान नरेश साहू पिता फिरतुराम साहू निवासी जमनीपाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार चारों बच्चे शुक्रवार को सुमेधा डैम घूमने गए थे। नहाते समय नरेश गहराई में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया। उसके साथ मौजूद तीन बच्चे किसी तरह बाहर निकल आए और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। शुक्रवार देर शाम तक खोजबीन की गई लेकिन अंधेरे और पानी की गहराई के कारण कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह फिर से तलाश शुरू करने पर नरेश का शव डैम में मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। अक्सर छुट्टियों में बच्चे बिना बड़ों की निगरानी के नदी, डैम और जलाशयों में चले जाते हैं। उन्हें पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं होता। ऊपर से कम पानी दिखता है लेकिन कुछ कदम आगे ही गहरा गड्ढा होता है, फिसलन और तेज बहाव जानलेवा बन जाता है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को अकेले पिकनिक पर न भेजें। उनके साथ कोई जिम्मेदार वयस्क जरूर हो। बच्चों को अनजान जलस्रोतों में नहाने से रोकें और सुरक्षित स्थानों पर ही पिकनिक मनाने की सलाह दें। थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

यूएन में भारत की पाकिस्तान को दो टूक

शेयर करेबेदी बोले- परमाणु धमकी के आगे नहीं झुकेंगे, आतंक के आकाओं को देंगे जवाब छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           यूएन, 10 अक्टूबर 2026। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि परमाणु हथियारों को देशों के बीच दबाव बनाने का सामान्य जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए। भारत […]

You May Like

बिना दर्द के भी शरीर में पनप सकती हैं बीमारियां....|....सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: प्रियांश आर्या की तूफानी पारी....|....चिरंजीवी के टॉक शो का प्रोमो जारी....|....रूस अंतरिक्ष में तैनात करेगा परमाणु हथियार?....|....हुआंग ने बोर्ड के सामने कबूले और रिश्ते....|....दिल्ली एयरपोर्ट पर दौड़ेगी चालक रहित एयर ट्रेन....|....काशी पहुंचे अनंत अंबानी: बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्पित किए पांच करोड़....|....योगी बोले- जब विदेशी ताकतें परेशान करती थीं, उस वक्त गुरुनानक जी ने मंत्र दिया कि 'एक ओंकार'....|....ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारा....|....सरकारी नौकरी के नाम पर 5.90 लाख ठगने वाला आरोपी छतरपुर से गिरफ्तार