किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द 

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चंडीगढ़ 24 दिसंबर 2021। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सूबे में पांच एकड़ तक के मालिकाना हक वाले करीब 1.09 लाख छोटे और सीमांत किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज के निपटारे का एलान किया है। इस ऋण माफी योजना के अंतर्गत 1200 करोड़ रुपये के फंड जारी करने का भी एलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के 17 वारिसों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे। राज्य सरकार पहले ही ऐसे 5.63 लाख किसानों के 4610 करोड़ रुपये के ऋण माफ कर चुकी है। इनमें से 1.34 लाख छोटे किसानों को 980 करोड़ रुपये की राहत मिली है, जबकि 4.29 लाख सीमांत किसानों को 3630 करोड़ रुपये के कर्ज माफी का लाभ मिला है। एक महत्वपूर्ण फैसले में मुख्यमंत्री ने पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक, जिसे पहले लैंड मारगेज बैंक के नाम से जाना जाता था, के 2 लाख रुपये तक के कर्जदार 5 एकड़ तक की जमीन वाले छोटे और सीमांत किसानों को भी कर्ज माफी योजना के दायरे में लाने का एलान किया।

किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों की याद में बनेगा स्मारक

इसके अलावा साल भर चले किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों द्वारा दिए गए बलिदान की याद में मुख्यमंत्री ने पांच एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक स्मारक बनाने का एलान भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्मारक इसलिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह लोकतंत्र की सर्वोच्चता और किसान आंदोलन के शांतिमय व्यवहार को दिखाएगा। उन्होंने स्मारक बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से समर्थन और सहयोग की मांग की।

किसानों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने का फैसला

संयुक्त किसान मोर्चे की एक और बड़ी मांग स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के विरुद्ध पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गईं सभी एफआईआर को 31 दिसंबर, 2021 तक रद्द करने का भी एलान किया। उन्होंने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए डीजीपी को तुरंत निर्देश दिए, जिससे राज्य भर में किसान आंदोलन और धान की पराली जलाने के मामलों में अलग-अलग किसानों के विरुद्ध दर्ज सभी मामले रद्द किए जा सकें।

Leave a Reply

Next Post

कप्तानी विवाद को लेकर खुश नहीं हैं रवि शास्त्री, बीसीसीआई और विराट कोहली मामले पर जानिए क्या कहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 दिसंबर 2021। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टेस्ट कप्तान विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बीच कप्तानी को लेकर हुए विवाद से खुश नहीं हैं। शास्त्री ने गुरुवार को कहा कि बीसीसीआई और विराट कोहली के बीच बातचीत […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप